बॉलीवुड

दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर मधुमती का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Madhumati dies at 87: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर मधुमती का निधन हो गया है। 87 साल की उम्र में एक्ट्रेस ने आखिरी सांस ली है। मधुमती की मौत की खबर ने सबको चौंका दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सभी एक्टर्स और एक्ट्रेसेस मधुमती को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं।

Image

pic credit- Twitter

Madhumati dies at 87: एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से आज एक के बाद एक बुरी खबर सामने आ रही हैं। कुछ देर पहले ही महाभारत फेम पंकज धीर की मौत की न्यूज सामने आई। बता दें कि पंकज धीर की मौत कैंसर की वजह से हुई है। इस बीच दिग्गज एक्ट्रेस और क्लासिकल डांसर मधुमती का 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। सिनेमा की दुनिया में उन्होंने अपनी अनोखी पहचान बनाई थी। उनकी मौत की खबर ने सभी को हिलाकर रख दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री के तमाम सितारे पंकज धीर को श्रद्धाजंलि दे रहे हैं। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

मधुमती ने 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर मधुमती की मौत की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड एक्टर विन्दु दारा सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर दिग्गज अभिनेत्री मधुमती को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी तस्वीर साझा की। उन्होंने लिखा, 'हमारी शिक्षक और मार्गदर्शक मधुमती जी को श्रद्धांजलि। एक खूबसूरत जीवन, जो प्यार और उन लोगों के आशीर्वाद से भरा था, जिन्होंने इस लीजेंड से नृत्य सीखा।' सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भी मधुमती को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने मधुमती के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की और उन्हें 'पहला गुरु' बताया। उन्होंने लिखा, 'मेरे पहले और हमेशा के गुरु। मैंने डांस के बारे में जो कुछ भी सीखा, वह आपके चरणों में सीखा, मधुमती जी। हर अदा, हर भाव में आपकी याद हमेशा रहेगी। ओम शांति।'

दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर मधुमती की फिल्में

बताते चलें कि एक्ट्रेस मधुमती ने 'आंखें', 'शिकारी', 'मुझे जीने दो', 'टावर हाउस' जैसी फिल्मों में अभिनय किया था। मधुमती का जन्म 1938 में महाराष्ट्र में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1957 में एक रिलीज न हुई मराठी फिल्म से की थी। एक्ट्रेस मधुमती ने भरतनाट्यम, कथक, मणिपुरी और कथकली जैसे शास्त्रीय नृत्यों में ट्रेनिंग ली थी। मधुमती की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 19 साल की उम्र में मशहूर डांसर दीपक मनोहर से शादी की थी। बता दें कि मधुमती से उनके पति काफी बड़े थे। इस वजह से एक्ट्रेस की मां को ये रिश्ता मंजूर नहीं था।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article