Sunil Lahri Reacts To Ranbir Kapoor Ramayana: बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पर सभी की नजरें टिकी हुई है। इस मूवी के बारे में लोग खूब चर्चा कर रहे हैं। हाल ही में रामायण का टीजर रिलीज हुआ, जो कि यूट्यूब पर अबतक ट्रेंड कर रहा है। इस टीजर में रणबीर कपूर भगवान राम के अवतार में नजर आए। रणबीर कपूक का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। हालांकि कई लोगों को रणबीर भगवान राम के रोल में नहीं पसंद आ रहे हैं। इस बीच टीवी के लक्ष्मण ने ऐसी बात कह दी है कि लोग दंग रह गए हैं।- ये भी पढ़ें- रामायण में डबल रोल में नजर आएंगे रणबीर कपूर, एक्टर ने किया कंफर्म
Sunil Lahri on ranbir kapoor (pic source-instagram)
Sunil Lahri Reacts on ranbir kapoor (pic credit- ramayana teaser)
सुनील लहरी ने किया रिएक्ट
नितेश तिवारी की फिल्म रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस हफ्ते रिलीज हुए टीजर को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं। कुछ लोगों ने फिल्म की भव्यता की तारीफ की, तो कुछ ने VFX पर सवाल उठाए। कई लोगों को रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखकर भी आपत्ति हुई। अब रामानंद सागर के आइकॉनिक टीवी शो रामायण में लक्ष्मण का रोल निभाने वाले सुनील लहरी ने भी अपनी राय दी है।
सुनील लहरी ने रणबीर को लेकर कही ये बात
सुनील लहरी ने DNA को दिए इंटरव्यू में बताया, 'रणबीर ठीक लग रहे हैं, लेकिन उनमें वो मासूमियत, धैर्य और शांति थोड़ी कम दिख रही है, जो अरुण गोविल में थी। फिर भी मुझे यकीन है कि वे अपनी एक्टिंग से रोल को न्याय जरूर देंगे।' उन्होंने आगे कहा, 'रणबीर थोड़े सख्त लग रहे हैं। वे लक्ष्मण या भरत के रोल के लिए ज्यादा सूट करते हैं। ऐसे पवित्र रोल के लिए नया चेहरा ढूंढना बेहतर होता है, जिस पर कोई इमेज या विवाद न हो।
रणबीर कपूर निभाएंगे डबल रोल
बताते चलें कि रणबीर कपूर इस फिल्म में सिर्फ भगवान राम का ही नहीं, बल्कि भगवान परशुराम का भी छोटा रोल निभा रहे हैं। लॉस एंजिल्स में टीजर लॉन्च इवेंट के दौरान रणबीर ने कॉलिडर को बताया कि उन्होंने बॉडी लैंग्वेज और वॉइस मॉडुलेशन से दोनों किरदारों को अलग-अलग बनाया है। उन्होंने कहा, 'भगवान विष्णु के कई अवतार हुए हैं। भगवान राम एक अवतार थे और उनसे पहले भगवान परशुराम भी एक अवतार थे। दोनों रोल करने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास था।'
