'किसी को टारगेट नहीं किया'- शाहरुख-अजय को नोटिस जारी करने पर Tukaram Mundhe ने दी सफाई

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 26, 2026, 02:53 PM IST

Tukaram Mundhe on FDA Notice To Star: शाहरुख खान और अजय देवगन को पान मसाला विज्ञापन को लेकर मिले नोटिस पर अब महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने अपनी बात साफ की है।

Tukaram Mundhe on FDA Notice To Star: बॉलीवुड स्टार्स शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों एक विज्ञापन को लेकर मुश्किल में हैं। महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने तीनों एक्टर्स को विमल इलायची (Vimal Elaichi) के विज्ञापन को लेकर शो-कॉज नोटिस भेजा है। FDA का कहना है कि ये विज्ञापन कथित तौर पर पान मसाला और तंबाकू से जुड़े प्रोडक्ट का सरोगेट प्रमोशन हो सकता है। अब इस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र FDA के कमिश्नर तुकाराम मुंढे (Tukaram Mundhe) ने सफाई दी है। तो चलिए जानते हैं तुकाराम मुंढे ने क्या कहा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

Tukaram Mundhe on FDA Notice To Star

तुकाराम मुंढे ने दिया ये बयान (Image Source: AI)

तुकाराम मुंढे ने कही ये बात

तुकाराम मुंढे ने साफ किया कि यह कार्रवाई किसी एक्टर को प्रचार पाने के लिए निशाना बनाकर नहीं की गई है। उनके मुताबिक, विज्ञापन से जुड़े नियमों में उस प्रोडक्ट को प्रमोट करने वाले व्यक्ति की भी जिम्मेदारी तय होती है। इसलिए नोटिस एक्टर्स को भी भेजे गए हैं। Prakhar Gupta के पॉडकास्ट में उन्होंने कहा, 'जो नोटिस भेजे गए हैं वो सरोगेट ऐडवर्टाइजिंग के बारे में हैं। इसमें एक नियम है। 2018 के ऐडवर्टाइजिंग और क्लेम्स रेगुलेशन के मुताबिक ऐडवर्टाइजर या प्रमोट करने वाले पर बराबर जिम्मेदारी होती है। जो भी आप प्रमोट कर रहे हो वो सच्चा होना चाहिए। ये कानून मैंने नहीं बनाया। ये फूड सेक्टर का 2018 का नियम है जो 2019 से लागू है। इस सरोगेसी एड में ब्रांड किसी गलत चीज से जुड़ा है। जिम्मेदारी उन पर भी है जो इसे एंडोर्स करते हैं, इसमें इसका मतलब भी शामिल है। ये साफ लिखा है। अगर वो कुछ एंडोर्स कर रहे हैं तो एंडोर्सर की जिम्मेदारी है कि वो एफएसएसएआई के नियमों के हिसाब से हो और लिखा है कि 10 लाख तक जुर्माना हो सकता है। आपको हटाना होगा या और कार्रवाई हो सकती है। हमने किसी को टरगेट नहीं किया है।'

End of Feed