Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri: कार्तिक आर्यन स्टारर की बढ़ीं मुश्किलें, रिलीज पर लग सकती है रोक?

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri is in Trouble: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और अनन्या पांडे की फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) को लेकर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इसकी रिलीज अटक सकती है।

Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri is in Trouble: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टॉप एक्टर में से एक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) अपनी नई फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में कार्तिक आर्यन के साथ एक बार फिर अनन्या पांडे बड़े परदे पर दिखाई देंगी। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक जोड़ी को ऑनस्क्रीन देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक कार्तिक आर्यन स्टारर की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। तो चलिए जानते हैं आखिरी ऐसी क्या वजह है, जिसे फिल्म को रिलीज होने में दिक्कत हो सकती है।

Kartik Aaryan's Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri

Pic Credit: IMDb

'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की अटक सकती है रिलीज

बताया जा रा है कि 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की मुश्किल बढ़ गई है। 'विश्वात्मा' के निर्माता राजीव राय ने 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' (Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri) के प्रोमो में 'सात समुंदर' गाने की की धुन सुनकर हैरान हैं। फिल्म निर्माता का कहना है कि उनकी लीगल टीम करण जौहर और सारेगामा को यह गाना हटाने का निर्देश देगी। अब देखना यह है कि क्या कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की इस मूवी से मेकर्स गाना हटाते हैं या नहीं।

End of Feed