Tina Ambani की बहन जर्ना का हुआ निधन, पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'वो मेरी दूसरी मां...'

Tina Ambani's Elder sister Passes away: पूर्व एक्ट्रेस और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि उनकी बड़ी बहन जर्ना का निधन हो गया है। टीना अंबानी अपनी बहन को दूसरी मां की तरह मानती थीं।

Tina Ambani's Elder sister Passes away: बॉलीवुड इंडस्ट्री की पूर्व एक्ट्रेस और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की पत्नी टीना अंबानी को लेकर एक बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। टीना अंबानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि उनकी बड़ी जर्ना का निधन हो गया है। टीना अंबानी ने अपने पोस्ट में बताया कि वो जर्ना को अपनी दूसरी मां मानती थीं। जर्ना के निधन के बाद टीना अंबानी ने बेहद इमोशनल पोस्ट साझा किया है। फैन्स इस मुश्किल घड़ी में टीना अंबानी को मजबूत बने रहने के लिए मैसेज कर रहे हैं।

Tina Ambani's Sister Zarna

Pic Credit: Tina Ambani/Instagram

टीना अंबानी ने बहन के लिए शेयर किया इमोशनल पोस्ट

टीना अंबानी ने बहन जर्ना के निधन पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरी सबसे बड़ी बहन जर्ना। वो मेरी दूसरी मां की तरह थीं और उन्होंने बड़े प्यार से मेरा कन्यादान कर मुझे नए परिवार को सौंपा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं हमेशा अपने परिवार का एक अभिन्न अंग बनी रहूं। वो हमारे यूनिवर्स का चमकदार चेहरा थीं, जिनके साथ रहने का हमेशा अच्छा एहसास होता था। हम बहनों, हमारे बच्चों और नाती-पोतों के लिए अपनी शालीनता, स्नेह और एनर्जी के कारण वो हमेशा एक सच्ची प्रेरणा थीं।' (इसे भी पढ़ें: 'Ramayana' का टीजर देख संजय गुप्ता ने कसा तंज !! बोले 'VFX कंपनियां ऑस्कर नहीं जीतने...')

End of Feed