Times Music’s ffs. Records के नए स्टार MNV ने ‘गड़बड़ी’ से मचाई धूम, आते ही छाया गाना

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 19, 2026, 04:56 PM IST

MNV New Song Gadbadi: दिल्ली के सिंगर और सॉन्गराइटर मानव ने अपना पहला गाना ‘गड़बड़ी’ रिलीज कर दिया है। टाइम्स म्यूजिक के ffs. Records ने इस नए कलाकार को म्यूजिक की दुनिया में एक मंच दिया है।

MNV New Song Gadbadi: टाइम्स म्यूजिक ने संगीत की दुनिया में धमाल मचा रखा है। टाइम्स म्यूजिक के नए गाने आते ही सोशल मीडिया पर छा जाते हैं। इन सब के बीच टाइम्स म्यूजिक के ffs. Records ने एक नए स्टार को मंच दिया है। इस स्टार का नाम मानव है, जिन्हें लोग MNV के नाम से भी जानते हैं। मानव दिल्ली के रहने वाले हैं। मानव ने 'गड़बड़ी' नाम के गाने से धमाल मचा दिया है। मानव के इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है। MNV का अंदाज बाकी कलाकारों से थोड़ा अलग है और उनका पहला गाना भी इसी बात का सबूत है। MNV का नया गाना ‘गड़बड़ी’ एक ऐसा ही गाना है, जिसे खास तौर पर डांस और मस्ती वाले मूड को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

MNV New Song Gadbadi

Times Music’s ffs. Records के नए स्टार MNV ने मचाया धमाल

‘गड़बड़ी’ को लेकर MNV ने कही ये बात

मानव अपने गाने गड़बड़ी के चलते हर जगह छा गए हैं। अब इसको लेकर MNV ने रिएक्शन दिया है। MNV ने कहा कि 'स्कूल में भी मैं पिछली बेंच पर नोटबुक लेकर बैठा रहता था। नोट्स नहीं लिखता था, गाने के बोल लिखता था। ये सब हमेशा से मेरे अंदर रहा है। हिंदुस्तानी और वेस्टर्न वोकल की क्लासिकल ट्रेनिंग, चार भाषाओं में लिखना और कई सालों तक लाइव परफॉर्म करने की वजह से मेरे पास कहानी कहने के कई तरीके हैं। अब बस इंतजार नहीं हो रहा कि इस पहली शुरुआत में इन्हें सबके साथ शेयर कर सकूं।' तो वहीं टाइम्स म्यूजिक के सीईओ मंदार ठाकुर ने कहा कि 'कभी-कभी ऐसा कलाकार आ जाता है जो कमाल के म्यूजिक से आपको हैरान कर देता है। वो म्यूजिक आपको बहुत अच्छे मूड में रखता है, हर सीमा तोड़ देता है और सही मायने में असली आर्टिस्ट होता है। वो कलाकार है मानव।' आपको बता दें कि कि टाइम्स म्यूजिक का ffs. Records लंबे समय से ऐसे नए कलाकारों की तलाश और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए जाना जाता है, जिन्हें अभी तक ज्यादा लोग नहीं जानते।

End of Feed