Rambo Movie: बंद डब्बे से बाहर निकली टाइगर श्रॉफ की 150 करोड़ी मूवी!!

Rambo Movie Revived: अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कुछ साल पहले रैम्बो नाम से एक मूवी का अनाउंसमेंट किया था, जिसमें वो हॉलीवुड स्तर का एक्शन करते नजर आने वाले थे। इस मूवी का इंतजार दर्शक अब तक कर रहे हैं, भले ही ये कुछ वक्त पहले बंद डब्बे में क्यों न चली गई हो। अगर आप भी रैम्बो का इंतजार कर रहे हैं, तो हमारे पास आपके लिए एक बड़ी खबर है...

Rambo Movie Revived: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने कड़ी मेहनत के दम पर शानदार एक्शन हीरो के रूप में पहचान बना ली है। बहुत कम समय में ही टाइगर श्रॉफ को दर्शक इंडस्ट्री का बड़ा एक्शन हीरो मानने लगे हैं। यही कारण है कि इंडस्ट्री का हर एक बड़ा बैनर टाइगर के साथ मेगा एक्शन प्रोजेक्ट्स बनाना चाहता है। कुछ समय पहले टाइगर श्रॉफ ने सिद्धार्थ आनंद के साथ मिलकर रैम्बो नाम की मूवी की घोषणा की थी, जिसमें हॉलीवुड स्तर का एक्शन होने वाला था। कुछ कारणों के चलते ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आने से पहले बंद हो गई, जिसके बारे में कोई खास जानकारी नहीं दी गई। अगर ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो टाइगर श्रॉफ की ये मेगा बजट मूवी बंद डब्बे से बाहर आ गई है। (इसे भी पढ़ें: करण जौहर ने 'हक' को बताया बेहद शानदार फिल्म, यामी गौतम की परफॉर्मेंस के हुए कायल)

Tiger Shroff Rambo Revived

Image Source: Movie Poster

जल्द शुरू होगी टाइगर श्रॉफ की 150 करोड़ी मूवी

मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट के अनुसार, निर्माता-डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद को लगता है कि ये टाइगर श्रॉफ की बंद हो चुकी मूवी रैम्बो को रिवाइव करने का सही समय है। उन्होंने टाइगर के साथ इस फिल्म को शुरू करने का पूरा मन बना लिया है और जल्द ही इसका आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है। टाइगर श्रॉफ की रैम्बो का बजट 150 करोड़ रुपये के आसपास था। मेकर्स कोशिश कर रहे हैं कि रैम्बो के बजट में कटौती ना की जाए ताकि वो जिस स्तर पर इसे शूट करना चाहते हैं, वो अचीव कर पाएं। (इसे भी पढ़ें- 'हमारे बीच कुछ गलत है ये सिर्फ...' सनी देओल-बॉबी देओल संग रिश्तों में आई दरार पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी)

काफी समय से डामाडोल चल रहा है टाइगर श्रॉफ का करियर

अभिनेता टाइगर श्रॉफ के करियर की बात करें तो वो पिछले काफी समय से डामाडोल चल रहा है। वो लगातार मेहनत कर रहे हैं लेकिन फिर दर्शक उनकी फिल्मों को वो प्यार नहीं दे रहे हैं, जिसके वो हकदार हैं। अगर रैम्बो दोबारा फ्लोर पर आती है तो टाइगर के फैंस खुशी से झूम पड़ेंगे। ये वो फिल्म साबित हो सकती है, जिससे टाइगर की बॉक्स ऑफिस पर सफल वापसी हो।

End of Feed