The Kerala Story Box Office Collection: 150 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'द केरला स्टोरी', तोड़े कई रिकॉर्ड

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated May 17, 2023, 08:58 AM IST

The Kerala Story Box Office Collection day 12: 'द केरला स्टोरी' फिल्म को लेकर बीते काफी दिनों से विवाद जारी है, फिल्म को कई राज्यों में बैन का सामना करना पड़ रहा है तो कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है। इस बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 150 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'द केरला स्टोरी'।
  • फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दमदार प्रदर्शन जारी है।
  • अदा शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है।

The Kerala Story Box Office Collection day 12: 'द केरला स्टोरी' (The Kerala Story) फिल्म को लेकर बीते काफी दिनों से विवाद जारी है, फिल्म को कई राज्यों में बैन का सामना करना पड़ रहा है तो कई राज्यों ने इसे टैक्स फ्री कर दिया है। इस बीच फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म अब 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है। रिलीज के बाद से ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। फिल्म में एक्ट्रेस अदा शर्मा की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। फिल्म की रिलीज से पहले भी इसका जमकर विरोध किया जा रहा था, कई लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस फिल्म को एक खास प्रोपेडैंगा फैलाने के मकसद से रिलीज किया जा रहा है, हालांकि मद्रास हाईकोर्ट की तरह से फिल्म को हरी झंडी मिलने के बाद इसे रिलीज कर दिया गया था। आइए अब द केरला स्टोरी के 12वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

the kerala story

the kerala story box office collection day 12

150 करोड़ी बनी द केरला स्टोरी

शुरुआती आंकड़ों के अनुसार अदा शर्मा स्टारर 'द केरला स्टोरी' ने रिलीज के 12वें दिन 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने मंगलवार को 9.8 करोड़ रुपये की कमाई की है। जिसके साथ ही अब फिल्म की कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 154-155 करोड़ के आसपास पहुंच गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही फिल्म 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार करने वाली है, रिलीज के तीसरे वीकेंड पर भी फिल्म की जबरदस्त कमाई देखने को मिल सकती है।

End of Feed