बॉलीवुड

Thamma: रश्मिका मंदाना नहीं बल्कि ये हसीना थी मेकर्स की पहली पसंद, 'Vampires of Vijay Nagar' था पुराना टाइटल

Rashmika Mandanna Was Not First Choice for Thamma: दिनेश विजन के बैनर तले बनी फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि फिल्म 'थामा' के लिए रश्मिका मंदाना कभी भी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं।

Image

Pic Credit: IMDb

Rashmika Mandanna Was Not First Choice for Thamma: साउथ फिल्म इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड में इस समय रश्मिका मंदाना के नाम का ही डंका बज रहा है। इंडस्ट्री के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स रश्मिका मंदाना की अपनी फिल्मों में ले रहे हैं। हाल ही में रश्मिका मंदाना की फिल्म 'थामा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया। इस मूवी में रश्मिका मंदाना को पहली बार आयुष्मान खुराना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इस हॉरर कॉमेडी की रिलीज का इंतजार फैन्स बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। बहुत कम लोग यह बात जानते हैं कि रश्मिका मंदाना फिल्म 'थामा' के लिए मेकर्स की पहली पसंद नहीं थीं। तो चलिए जानते हैं रश्मिका मंदाना की जगह मेकर्स इस मूवी में किस हसीना को कास्ट करने वाले थे।

रश्मिका की जगह 'थामा' के लिए सामंथा थीं मेकर्स की पहली पसंद

आयुष्मान खुराना फिल्म 'थामा' के लिए हमेशा से ही मेकर्स की पहली पसंद थे लेकिन रश्मिका मंदाना की जगह इस मूवी में निर्माताओं ने सामंथा रुथ प्रभु को कास्ट करने का निर्णय लिया था। साल 2022 में जब सामंथा को ऑटोइम्यून कंडीशन मायोसिटिस का पता चला, तो उन्होंने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया और अपने स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित किया। यही वजह थी कि सामंथा की जगह मेकर्स ने रश्मिका मंदाना को फिल्म में कास्ट किया। इतना ही नहीं सामंथा ने मेकर्स को अपना साइनिंग अमाउंट तक लौटा दिया था।

सामंथा ने बाद में राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की 'सिटाडेल: हनी बनी' में अहम रोल निभाया था। इस मूवी के लिए भी सामंथा ने करने से बार-बार मेकर्स को मना किया था लेकिन निर्माताओं ने उन्हें फिल्म से बाहर करने की जगह इंतजार करना सही समझा। कई रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि सामंथा के 'थामा' से बाहर होने से पहले फिल्म 'थामा' का टाइटल 'वैम्पायर ऑफ विजय नगर' था। बताते चलें फिल्म 'थामा' में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के अलावा परेश रावल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article