बॉलीवुड

विजय वर्मा से ब्रेकअप के बाद खुद को अच्छा जीवनसाथी बनाना चाहती है तमन्ना भाटिया , अपनी पसंद बताते हुए कहा, "वो लकी होगा"

Tamannah Bhatia talk about her Life Partner: अभिनेत्री तमन्ना भाटिया अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। जब से उनका ब्रेकअप हुआ है तब से फैंस यह जानना चाहते हैं कि अब उनकी लाइफ में कोई और है या नहीं। इस पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ी है।

Image

Image Source: Instagram

Tamannah Bhatia talk about her Life Partner: बॉलीवुड अभिनेत्री और डांस क्वीन तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' को लेकर चर्चा में बनी हुई है। इसी सीरीज में उनके साथ एक्ट्रेस डायना पेन्टी नजर आने वाली हैं। ये दोनों ही एक्ट्रेस अपनी सीरीज के प्रमोशन में बीजी हैं। हाल ही में प्रोमो इवेंट के दौरान तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) ने अपने लव इन्टरेस्ट पर बात की। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप स्टेट्स का जिक्र करते हुए बताया कि अब वह लाइफ में क्या चाहती हैं। विजय वर्मा से ब्रेकअप के बाद तमन्ना को कैसे पार्टनर की तलाश है आइए आपको बताते हैं।

खुद में बदलाव कर रही है तमन्ना भाटियाएनडीटीवी से बातचीत में तमन्ना भाटिया ( Tamannah Bhatia) ने अपनी निजी ज़िंदगी और रिश्तों को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह ऐसी लाइफ पार्टनर बनना चाहती हैं, जिसे देखकर कोई भी सोच ले कि 'मैं उसके अच्छे कर्मों का फल हूं' जो तमन्ना उसकी ज़िंदगी में आई हैं। उनके मुताबिक, फिलहाल वह खुद को बेहतर बनाने और सही मायने में एक अच्छा पार्टनर बनने की कोशिश कर रही हैं। उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में यह भी जोड़ा कि, जल्द ही पूरा पैकेज तैयार होकर सामने आ जाएगा।”

बताते चले कि इस समय एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ चर्चा में बनी हुई है , खासकर विजय वर्मा ( Vijay Varma) से ब्रेकअप की खबरों के बाद। हालांकि तमन्ना ने सीधे तौर पर अफवाहों पर कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनके शब्द इस ओर इशारा करते हैं कि वह फिलहाल खुद की ग्रोथ और पॉजिटिव एनर्जी पर ध्यान दे रही हैं, जिसे वह अपने भविष्य के रिश्तों में भी साथ ले जाना चाहती हैं।

Do you Wanna Partner Web Series तमन्ना भाटिया( Tamannah Bhatia) की अगली वेब सीरीज की बात करें तो, उनकी अगली सीरीज 'डू यू वाना पार्टनर' कल प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। इसी सीरीज में उनके साथ अभिनेत्री डायना पेन्टी लीड रोल में है। इसके अलावा आपको सीरीज में नकुल मेहता, श्वेता तिवारी, जावेद जाफरी नजर आने वाले हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article