Kangana Ranaut ने तापसी पन्नू के माता-पिता पर कसा तंज, एक्ट्रेस ने किया पलटवार! बोलीं- साबित हो गया...

Taapsee Pannu Epic Reply To Kangana Ranaut: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने तापसी पन्नू को लेटेस्ट पोस्ट में 'सस्ती कॉपी' कहा, साथ ही उनके मां-बाप पर भी तंज कसा। वहीं अब तापसी पन्नू ने उनका पलटवार किया है।

Taapsee Pannu Epic Reply To Kangana Ranaut: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच का विवाद बढ़ता ही जा रहा है। तापसी पन्नू के एक बयान पर बिफरते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा की थी। इस स्टोरी में कंगना रनौत ने तापसी पन्नू का नाम लिये बगैर उन्हें 'सस्ती कॉपी' कहा, साथ ही उनके मां-बाप पर भी तंज कसा। हालांकि कुछ वक्त बाद कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने ये इंस्टाग्राम स्टोरी डिलीट कर दी थी। लेकिन देखते ही देखते कंगना रनौत का तीखा बयान चर्चा में आ गया। वहीं अब कंगना रनौत के इस बयान पर तापसी पन्नू ने भी पलटवार किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर कंगना रनौत के तीखे बयान पर रिएक्शन दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'वंदे मातरम' पर शर्मिला टैगोर के बयान से भड़कीं कंगना, बोली- सोच इतनी सीमित कैसे?

Kangana Ranaut पर Taapsee Pannu ने किया पलटवार (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    तापसी पन्नू पर क्यों बिफरीं कंगना रनौत?

    दरअसल, तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) से एक इंटरव्यू के दौरान उनके और कंगना रनौत (Kangana Ranaut) के बीच हुए विवाद के बारे में सवाल किया गया। कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने 2019 में तापसी को 'सस्ती कॉपी' कहा था। इस विवाद पर तापसी ने कहा था कि मेरी उनके बारे में राय मेरी परवरिश, मेरे बात करने के तरीके और चीजों को देखने के नजरिए को दर्शाती है। वह अपने नजरिये पर कायम हैं। तो ये लोगों के तय करने के लिए काफी है कि कौन कहां से आता है। उनके इस बयान पर भड़कते हुए कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "एक सस्ती कॉपी अपनी अपकमिंग बी-ग्रेड मूवी के लिए हेडलाइन बनाने की कोशिश में है। लेकिन आज उसने सारी हदें पार कर दीं और बेशर्मी से मेरी परवरिश और मेरे माता-पिता का मजाक बनाया।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: "बाबाजी... मेरी जवानी के बारे में सपने...", Kangana Ranaut ने निकाल दी Baba Ramdev की हवा

    End of Feed