रमेश तौरनी की बेटी की फिल्म से बाहर हुए सैफ अली खान, कैटरीना कैफ के देवर ने किया रिप्लेस?

Sunny Kaushal Replace Saif Ali Khan: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) ने स्नेहा तौरानी की फिल्म छोड़ दी थी। इस मूवी में अब सैफ अली खान की जगह विक्की कौशल के भाई सनी कौशल दिखाई देंगे।

Sunny Kaushal Replace Saif Ali Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सैफ अली खान को लेकर कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि वो रमेश तौरानी की बेटी स्नेहा की फिल्म में नजर आएंगे। इस मूवी में सैफ अली खान को अलग भूमिका में देखने के लिए उनके फैन्स इंतजार कर रहे थे। मगर अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सैफ अली खान (Saif Ali Khan) को इस मूवी से आखिरी मिनट में बाहर कर दिया है। सैफ अली खान को इस मूवी से बाहर किए जाने की खबर ने फैन्स को बड़ा झटका दिया है। तो चलिए जानते हैं कि इस मूवी में अब सैफ अली खान की जगह कौन लेगा?

Sunny Kaushal-Saif Ali Khan

Pic Credit: Instagram

स्नेहा की फिल्म से बाहर हुए सैफ अली खान

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान को लग रहा था कि यह किरदार उनके लिए सही नहीं है। इसलिए उन्होंने आखिरी मौके पर फिल्म से बाहर होने के फैसला लिया है। इस फिल्म का निर्माण बॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित निर्माताओं में से एक रमेश तौरानी करने जा रहे थे। रमेश तौरानी ने सैफ अली खान के साथ रेस, रेस 2 और भूत पुलिस जैसी फिल्में बनाई है। उन्होंने 2000 में रमेश तौरानी द्वारा निर्मित 'क्या कहना' भी किया था। बताया जा रहा है कि स्नेहा तौरानी की फिल्म में सैफ अली खान को सनी कौशल ने रिप्लेस किया है।

End of Feed