Sunny Deol stops shooting for Lahore 1947: गदर 2 (Gadar 2) और जाट (Jaat) जैसी सफल फिल्में देने वाली सनी देओल (Sunny Deol) जल्द ही अपनी कई मसाला एंटरटेनर्स लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिनमें से लाहौर 1947 (Lahore 1947) और बॉर्डर 2 (Boder 2) मुख्य हैं। जहां लाहौर 1947 का निर्माण आमिर खान ने अपने बैनर तले किया है, वहीं बॉर्डर 2 को टी-सीरीज कंपनी जेपी दत्ता के साथ मिलकर बना रही है। सनी देओल ने लाहौर 1947 का काम गदर 2 खत्म करते ही शुरू कर दिया और ये बनकर लगभग तैयार है। आमिर खान इन दिनों लाहौर 1947 की की एडिटिंग में व्यस्त हैं और कुछ बदलाव करने की सोच रहे हैं। सनी देओल जल्द ही लाहौर 1947 के इस पैचवर्क को पूरा करने वाले थे लेकिन उन्होंने इसे बैकसीट पर रख दिया है।
अगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत-पाक युद्ध के बाद देश में बने माहौल को देखते हुए सनी देओल ने फैसला लिया है कि वो सबसे पहले बॉर्डर 2 की शूटिंग पूरी करेंगे। सनी देओल को लगता है कि इस वक्त देश में जो माहौल है, उसके लिए बॉर्डर 2 सबसे सही फिल्म है। दर्शक लाहौर 1947 की जगह बॉर्डर 2 देखना पसंद करेंगे, जिस कारण वो अपना सारा समय इसी मूवी को देना चाहते हैं। बॉर्डर 2 की शूटिंग की वजह से लाहौर 1947 का पैचवर्क लेट होने की आशंका है, जिस कारण ये माना जा सकता है कि सनी पाजी की लाहौर 1947 भले ही पहले शुरू हुई हो लेकिन ये बॉर्डर 2 के बाद रिलीद हो सकती है।
लाहौर 1947 और बॉर्डर 2 के मेकर्स ने अभी तक इन खबरों पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है लेकिन सनी देओल ने जाट के प्रमोशन के वक्त ये बताया था कि आमिर खान लाहौर 1947 में कुछ बदलाव करना चाहते हैं, जिस कारण वो फिल्म थोड़ी लेट हो सकती है। आमिर को लगता है कि फिल्म में कुछ चीजें ठीक करने की जरूरत है, जिस कारण सनी पाजी के दोबारा लाहौर 1947 के कुछ सीन्स शूट करने पड़ेंगे।
