बॉलीवुड

Sunny Deol की फिल्म से होने वाला था Aishwarya Rai का डेब्यू, जनिए क्यों नहीं बन पाई ये फिल्म?

Sunny Deol-Aishwarya Rai's Movie Was Shelved: एक इंटरव्यू के दौरान 90 के दशक के जाने-माने एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि ऐश्वर्या राय उनकी फिल्म 'इंडियन' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थी लेकिन इस फिल्म बीच में ही मेकर्स ने बंद कर दिया था।

Image

Sunny Deol and Aishwarya

Sunny Deol-Aishwarya Rai's Movie Was Shelved: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर सनी देओल (Sunny Deol) का फ़िल्मी करियर एक बार फिर पटरी पर आ गया है। 'गदर 2' के ब्लॉकबस्टर होने के बाद सनी देओल नई-नई फिल्मों की पहली पसंद बने हुए हैं। 10 अप्रैल के दिन उनकी फिल्म 'जाट' रिलीज हुई है। इस फिल्म को लेकर लोगों के अंदर काफी बज बना हुआ है। आज भले ही सनी देओल की फिल्मों को पसंद किया जा रहा है कि लेकिन एक समय ऐसा था जब अभिनेता की फिल्म बीच में ही बंद हो गई थी।

इस कारण बंद हुई थी ऐश्वर्या संग सनी की फिल्म

बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि सनी देओल की फिल्म से ऐश्वर्या राय बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। अभिनेता ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म 'इंडियन' से ऐश्वर्या राय बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली थीं। सब कुछ ठीक चल रहा था। फिल्म के गाने भी शूट किए जा रहे थे लेकिन बजट कम होने की वजह से इस मूवी को रोक दिया गया था। यह खुलासा सनी देओल ने रजत शर्मा के शो आप की अदालत में किया था।

हालांकि बाद में फिल्म 'इंडियन' को नई स्टारकास्ट के बनाया गया और यह 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में सनी देओल के साथ ऐश्वर्या राय की जगह शिल्पा शेट्टी को मेकर्स ने कास्ट किया था। बाद में ऐश्वर्या राय ने फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया। वर्कफ्रंट की बात की सनी देओल की फिल्म 'जाट' को फैन्स एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में सनी पाजी के साथ रणदीप हुड्डा लीड विलेन के रोल में हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article