धर्मेंद्र की मौत के बाद सनी देओल ने हेमा मालिनी के साथ किया गलत!! शोभा डे ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Sunny Deol Family Sidlined Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सभी लोग काफी ज्यादा दुखी है। इस बीच मशहूर राइटर शोभा डे ने ये खुलासा किया है कि सनी देओल और बॉबी देओल ने धर्मेंद्र की मौत के बाद हेमा मालिनी को पूरी तरह से साइडलाइन कर दिया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Sunny Deol Family Sidlined Hema Malini: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी मौत से सबको तगड़ा झटका लगा है। फैंस अबतक धर्मेंद्र की मौत से उबर नहीं पाए हैं। बता दें कि धर्मेंद्र की मौत के बाद सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने पिता के लिए प्रेयर मीट रखा, जिसमें सभी बड़े बॉलीवुड स्टार्स शामिल हुए। वहीं उसी दिन हेमा मालिनी ने अपने घर पर धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा रखी थी। इस मामले को लेकर भी खूब चर्चा हुई। इस बारे में अब मशहूर राइटर शोभा डे ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने ऐसी बात बताई है कि लोग दंग रह गए हैं। आइए नजर डालते है लिस्ट पर...

sunny deol hema malini

pic credit- instagram

हेमा मालिनी को किया गया था साइडलाइन

राइटर शोभा डे ने 'द मोजो स्टोरी' से बातचीत करते हुए बताया कि हेमा मालिनी को सभी ने साइडलाइन कर दिया है। उन्होंने कहा, 'हेमा के लिए ये बहुत दर्दनाक रहा होगा। उन्होंने 45 साल धर्मेंद्र जी के साथ बिताए, दो बेटियां हैं, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया। फिर भी हेमा ने सब कुछ प्राइवेट रखा और अपनी मीट में बहुत गरिमा से सब संभाला।' शोभा ने हेमा मालिनी की तारीफ करते हुए कहा कि इतनी बड़ी पर्सनैलिटी होने के बावजूद एक्ट्रेस ने ड्रामा नहीं किया। मीडिया को मौका मिलता तो हर आंसू कवर करता, लेकिन हेमा ने गरिमा चुनी। बीजेपी सांसद होने की वजह से अगर वो चाहतीं तो बड़ा आयोजन हो सकता था, लेकिन उन्होंने नहीं किया। शोभा ने आगे कहा, 'धर्मेंद्र जी की दो फैमिली थीं, लेकिन हेमा और वो कभी अलग नहीं हुए। हेमा ने सही फैसला लिया था।'

End of Feed