धर्मेंद्र की 'इक्कीस' के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखेंगे सनी-बॉबी देओल, पिता की आखिरी फिल्म को देंगे बड़ा ट्रिब्यूट

Dharmendra Movie Ikkis: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' जल्द ही रिलीज होने वाली है। ऐसे में सनी और बॉबी देओल अपने पिता को बड़ा ट्रिब्यूट देने जा रहे हैं, जिसमें फिल्म 'इक्कीस' की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जाएगी। जानिए इस स्क्रीनिंग से जुड़ी सारी डिटेल्स टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

Dharmendra Movie Ikkis: बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र भले ही अब हमारे बीच नहीं रहे लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी। जैसा की आपको मालूम है धर्मेंद्र के निधन को एक महीना बीत चुका है लेकिन अब भी परिवार और फैंस उन्हे याद करते नहीं थकते। वहीं धर्मेंद्र ने अंतिम सांस लेने से पहले फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग की थी जो अब बड़े परदे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म 1 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है जिसके लिए सभी काफी उत्साहित है। वहीं अब खबर आ रही है कि धर्मेंद्र के बेटे सनी और बॉबी अपने पिता को एक ट्रिब्यूट देंगे लेकिन कैसे जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

End of Feed