बॉलीवुड

संजय कपूर की वसीयत मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों को मिला बुआ मंदिरा कपूर का साथ

Sunjay Kapur's Will Dispute: संजय कपूर की प्रॉपर्टी पर शुरू हुआ विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे कोर्ट में पहुँच गए हैं और बात अब बहुत आगे बढ़ गई है। अब करिश्मा कपूर के बच्चों को संजय कपूर की बहन का साथ मिला है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला।

Image

Image Source: Instagram

Sunjay Kapur's Will Dispute: करिश्मा कपूर के बच्चें इन दिनों अपने दिवंगत पिता संजय कपूर की प्रॉपर्टी मामले में चर्चा में बने हुए हैं। समायरा और कियान कपूर ने हाल ही में कोर्ट में दावा किया है कि उनकी सौतेली माँ यानि प्रिया सचदेव( Priya Sachdev) ने पिता की वसीयत का सच छिपाया है। पिछले दो दिनों से यह मामला कोर्ट में चल रहा है। और इसमें रोज कोई न कोई नया खुलासा भी हो रहा है। एक तरफ जहां करिश्मा कपूर के बच्चे अपने हक लिए खड़े हैं, वहीं उन्हें साथ मिला है अपनी बुआ मंदिरा कपूर का। संजय कपूर की बहन मंदिरा अपने भतीजे और भतीजी के सपोर्ट में उतरी है। आइए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

संजय कपूर( Sujay Kapur) की बहन मंदिरा कपूर( Mandhira Kapur) का मानना है कि करिश्मा कपूर( Karisma Kapoor) के बच्चे सही कर रहे हैं। उन्होंने एएनआई से बात करते हुए कहा, ' जब बच्चों को अपने पिता के बारे में पता है और उनकी संपत्ति पर उनका हक है, तो उन्हें सब सच जानने का भी अधिकार है। मुझे भारत की न्याय प्रणाली पर पूरा विश्वास है, वह सही फैसला ही करेंगे।" उन्होंने आगे कहा कि मैं इससे बहुत खुश हूँ क्योंकि आखिरकार परिवार को कुछ पता चलेगा और उन्हें किसी भी चीज के बारे में कुछ न कुछ जानकारी होगी। मंदिरा कपूर ने समायरा और किआन द्वारा उठाए गए कदम की सरहना की साथ ही उनका साथ देने का वादा किया।

क्या है पूरा मामला बात करें संजय कपूर की वसीयत की तो, संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति पर इस समय बवाल मच गया है। उनकी पत्नी प्रिया सचदेव ने वसीयत पेश की है, जिसमें करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा और किआन अपने हिस्से की माँग कर रहे हैं । अपने हिस्से की प्रॉपर्टी लेने के लिए दोनों बच्चों ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। कोर्ट की कार्यवाही में आदेश दिया गया है कि प्रिया सचदेव को संजय कपूर की सारी चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्योरा देना होगा। बाकी की सुनाई अगले समय तक के लिए टाल दी गई है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article