दिग्गज अभिनेता Sunil Shende का हुआ निधन, शाहरुख खान के 'बाबूजी' के निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 15, 2022, 06:38 AM IST

bollywood Actor Sunil Shende Death: सुनील शेंडे के परिवार में पत्नी ज्योति और दो बेटे ओमकार और ऋषिकेश हैं। सुनील ने बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री की शोक की लहर छा गई है।

Sunil Shende Passed Away: बॉलीवुड इंडस्ट्री से बीते कुछ दिनों से लगातार बुरी खबरें सामने आ रही हैं। पहले मशहूर एक्टर सिद्धार्थ वीर सूर्यवंशी और फिर डायरेक्टर राकेश कुमार का निधन हो गया। फिर मराठी एक्ट्रेस कल्याणी कुरले के रोड एक्सीडेंट में निधन की खबर सामने आई। अब एक्टर सुनील शेंडे ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। बॉलीवुड और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर सुनील शेंडे हमारे बीच नहीं रहे हैं। रविवार रात एक बजे शेंडे ने मुंबई के विले पार्ले ईस्ट में स्थित अपने घर पर आखिरी सांस ली। 75 साल के अभिनेता सुनील शेंडे का सोमवार दोपहर को पारशीवाडा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया।

Sunil Shende Death

Sunil Shende Death

सुनील के परिवार में पत्नी ज्योति और दो बेटे ओमकार और ऋषिकेश हैं। सुनील शेंडे ने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के टीवी सीरियल 'सर्कस' में उनके पिता का रोल निभाया था। इसके अलावा सुनील शेंडे ने बॉलीवुड और मराठी इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया था। उनके निधन से इंडस्ट्री की शोक की लहर छा गई है और लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

End of Feed