हेमा मालिनी के चक्कर में संजीव कुमार कभी नहीं समझे इस हीरोइन के प्यार की एहमियत, मरते दम तक अकेले ही काट दी पूरी जवान

Sulakshana Pandit Loves Sanjeev Kumar: 70 के दशक में भी एक ऐसी अधूरी लव-स्टोरी थी, जिसकी चर्चा आज भी होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि संजीव कुमार ने हेमा मालिनी के चक्कर में अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस सुलक्षणा पंडित के शादी के ऑफर को ठुकरा दिया था। जानिए क्या था ये पूरा मामला...

Sulakshana Pandit Loves Sanjeev Kumar: संजीव कुमार इंडियन सिनेमा का वो नाम है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। गुजराती फैमिली में जन्में संजीव कुमार ने हिंदी फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत 1960 में आई रिलीज हुई फिल्म 'हम हिन्दुस्तानी' से की थी। इस मूवी में शानदार अभिनय करने के बाद संजीव कुमार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो सफलता की सीढ़ी चढ़ते चले गए। संजीव कुमार को उनकी अदाकारी के लिए दो नेशनल अवॉर्ड्स भी मिले थे। अपने फिल्मी करियर के दौरान संजीव कुमार ने कई बेहतरीन रोल्स अदा किए, जिनमें से एक 'शोले' फिल्म का ठाकुर भी है। फिल्मी करियर के साथ-साथ लोगों को हमेशा संजीव कुमार की पर्सनल लाइफ में भी रूचि रही। बहुत कम लोग जानते हैं कि 70 के दशक के बीच संजीव कुमार को एक फेमस एक्ट्रेस ने शादी के लिए प्रपोज किया था लेकिन अभिनेता ने हेमा मालिनी के चलते इसे ठुकरा दिया था। तो चलिए जानते हैं कौन थी वो अदाकारा...

Hema-Sanjeev

Pics Credit: Facebook

संजीव कुमार से शादी करना चाहती थीं सुलक्षणा पंडित

साल 1975 में आई फिल्म 'उलझन' के सेट पर संजीव कुमार को देखते ही सुलक्षणा पंडित को अभिनेता से प्यार हो गया था। सुलक्षणा पंडित मन ही मन संजीव कुमार को पसंद करने लगी थीं और अभिनेता संग शादी करने के सपने देखने लगी थीं। सुलक्षणा पंडित को यह मालूम नहीं था, जिस इंसान से वो फिल लगा बैठी हैं वो किसी से प्यार करता है। जी हां अपने जमाने की टॉप हीरोइन हेमा मालिनी की वजह से संजीव कुमार ने सुलक्षणा पंडित के शादी के प्रस्ताव को अभिनेता ने ठुकरा दिया था। जब सुलक्षणा पंडित को पता चला कि संजीव कुमार के दिल में वो नहीं बल्कि हेमा मालिनी हैं तो वो अंदर से काफी टूट गई थीं।

End of Feed