बॉलीवुड

सिद्धार्थ की अपकमिंग फिल्म में एंट्री के लिए इन दो हसीनाओं के बीच चल रही है टक्कर, जल्द फाइनल होगा एक नाम

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 27, 2025, 12:33 PM IST

These Actress Join Sidharth Malhotra New Movie: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपकमिंग कॉमेडी फिल्म में एंट्री लेने के लिए बॉलीवुड और साउथ की ये दो एक्ट्रेस एक दूसरे के सामने-समाने हैं। मेकर्स इन्हीं में से किसी एक हसीना को फिल्म में बतौर फीमेल लीड एक्ट्रेस के तौर पर एंट्री करवाने वाले हैं।

Image

These Actress Join Sidharth Malhotra New Movie

These Actress Join Sidharth Malhotra New Movie: बॉलीवुड में सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में बने हुए है। ये एक बड़ी बजट की कॉमेडी फिल्म है, जिसे ड्रीम गर्ल (Dream Girl) फेम डायरेक्टर राज शांडिल्या (Raaj Shaandilyaa) डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ-साथ अब बॉलीवुड एक्ट्रेस भी फिल्म में नजर आने वाली है। इसको लेकर एक मीडिया रिपोर्ट भी सामने आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म में कौन-कौन सी हसीनाओं की एंट्री होने जा रही है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म में हुई इन हसीनाओं की एंट्री

सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म एक बार फिर चर्चा में आ गई है। बॉलीवुड हंगामा की खबर के मुताबिक, फिल्म के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश चल रही है, और इसको लेकर दो बड़ी एक्ट्रेसेस से बात भी चल रही है। इस रेस में साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रीलीला (Sreeleela) और बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे (Ananya Panday) हैं। दोनों एक्ट्रेस के बीच इस रोल के लिए कांटे की टक्कर है। अब देखना होगा मेकर्स किस एक्ट्रेस को फिल्म के लिए फाइनल करते हैं। आपको बता दें कि अभी तक फीमेल लीड एक्ट्रेस को लेकर कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

इन फिल्मो में नजर आईं श्रीलीला-अनन्या

श्रीलीला ने पुष्पा 2: द रूल (Pushpa 2: The Rule) के गाने 'किस्सिक' से पूरे देश में तहलका मचा दिया। उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ रही है, और वो कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की आने वाली दिवाली रिलीज में भी नजर आएंगी। दूसरी तरफ, अनन्या पांडे ने 'ड्रीम गर्ल 2' और 'केसरी 2' समेत कई फिल्मों से अपनी पहचान बनाई है। सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article