Nazi Germany से भिड़ गई थीं Alia Bhatt की नानी, सोनी राजदान ने सुनाया हैरान करने वाला किस्सा

Soni Razdan Post: ऐल्फा की रिलीज से पहले आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Soni Razdan Post: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ऐल्फा (Alpha) पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसे देखकर लोग एक्साइटेड हो गए। फिल्म 3 जुलाई यानी कल रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट की फिल्म ऐल्फा का सभी लोग प्रमोशन कर रहे है। आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान भी फिल्म को हिट करवाने में लगी हुई है। इस बीच सोनी राजदान ने एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-Alia Bhatt की फिरकी लेने चला स्टूडेंट, एक्ट्रेस ने पलटवार से लूट ली महफिल)

alia bhatt with nani

सोनी राजदान ने सुनाया किस्सा (pic credit-instagram)

सोनी राजदान ने सुनाया किस्सा (pic credit-instagram)

सोनी राजदान ने सुनाया किस्सा

सोनी राजदान ने सोशल मीडिया पर अपनी मां और आलिया की नानी की एक खास तस्वीर शेयर की। इस फोटो में चार पीढ़ियां एक साथ नजर आ रही हैं, जिसमें नन्ही राहा भी आलिया की गोद में बैठी दिखाई दे रही हैं। सोनी राजदान ने पोस्ट में लिखा कि उनकी मां 97 साल की हैं और वह उनके परिवार की असली "ओरिजिनल ऐल्फा वुमन" हैं। उन्होंने बताया कि यह उनकी मां का जन्मदिन नहीं है, लेकिन अपनी नातिन आलिया की फिल्म 'ऐल्फा' की रिलीज से पहले उन्होंने इस खास अंदाज में उसे शुभकामनाएं दी हैं। इसके साथ ही सोनी राजदान ने अपनी मां की जिंदगी से जुड़ा एक भावुक और प्रेरणादायक किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब उनकी मां सिर्फ 6 साल की थीं, तब उन्हें नाजी जर्मनी से भागना पड़ा था। हालांकि उनका परिवार यहूदी नहीं था, लेकिन उनके नाना ने हिटलर का खुलकर विरोध किया था, जिसकी वजह से पूरे परिवार को देश छोड़ना पड़ा। कई साल तक चेकोस्लोवाकिया में मुश्किल हालात झेलने के बाद उनका परिवार यहूदी बच्चों को बचाने वाली एक विशेष ट्रेन के जरिए ब्रिटेन पहुंचा और अपनी जान बचाई।

End of Feed