Sonam Kapoor’s Son Vayu First Photo: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) ने इसी साल अगस्त के महीने में अपने बेटे वायु (Vayu) को जन्म दिया है। जिसके बाद से ही सोनम अपनी मां होने की अपनी जिम्मेदारियों में अपने आपको को बिजी रख रही हैं। हालांकि अब उनके पति आनंद आहूजा और सोनम ने एक फैमिली वेकेशन पर जाने का फैसला किया है। वह इस समय अपने बेटे वायु और पति आनंद आहूजा के साथ छुट्टियों के मजे ले रही हैं। इस फैमिली वेकेशन पर सोनम के साथ उनके पिता अनिल कपूर और मां सुनीता कपूर भी शामिल हुई हैं। उन्होंने अपने बेटे वायु की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
Sonam Kapoor Son Vayu with Anand Ahuja
वायु की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
सोनम कपूर ने अपनी वेकेशन की एक वीडियो शेयर की है। जिसमे उन्होंने अपने पति और बेटे के साथ कुछ स्पेशल मोमेंट्स को शेयर किया है। सोनम कपूर ने एक रील शेयर की है जिसमें अनिल कपूर अपने पोते वायु को वॉक पर ले जा रहे हैं। वहीं सोनम और आनंद भी अपने बेटे के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। जन्म के बाद वायु के साथ सोनम की यह पहली वेकेशन हैं, जिसका हर एक पल में खुलकर इंजॉय करना चाहती हैं।
4 साल पहले हुई थी शादी
सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी साल 2018 में हुई थी। शादी के चार साल बाद उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। सोनम अपने पति के साथ लंदन में ही रहती हैं, लेकिन वायु की डिलीवरी के लिए वह मुंबई अपने माता-पिता के घर शिफ्ट हो गई थीं। डिलीवरी के करीब 2 महीने बाद सोनम कपूर फिर से लंदन में ही शिफ्ट हो गई हैं। सोनम कपूर
बता दें कि सोनम कपूर का यह वीडियो उनके फैंस और दोस्तों को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर हाल ही में मां बनीं आलिया भट्ट ने भी रिएक्ट किया है। आलिया ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘सो ब्यूटीफुल’!
