Sonam Kapoor Second Pregnancy Annoucement: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही मां बनने वाली है। कुछ समय से उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर बातें सुनाई दे रही थी। अब एक्ट्रेस ने खुद ये न्यूज फैंस को शेयर की है। हाल ही में एक्ट्रेस ने फैंस के साथ फोटोज शेयर कर जानकारी दी है कि वह दूसरी बार मां बनने जा रही है। उनकी इस पोस्ट पर फैंस जमकर कॉमेंट कर रहे हैं। लोग एक्ट्रेस को दूसरे बेबी की बधाई दे रहे हैं।
इस अनाउंसमेंट के लिए, सोनम ने प्रिंसेस डायना की तरह एक शानदार हॉट-पिंक प्योर वूल सूट पहना था, जिसमें बड़े पैडेड शोल्डर और सॉफ्ट कर्व्ड शोल्डर लाइन थी। इस ड्रेस में सोनम कपूर बेहद प्यारी लग रही थी। बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए सोनम कपूर( Sonam Kapoor) ने ढेर सारे पोज दिए। इस पोस्ट को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा "मदर"। पोस्ट शेयर होने के तुरंत बाद, सोनम के पति आनंद आहूजा( Aanand Ahuja) ने भी एक प्यारा सा कमेंट किया और लिखा, “डबल ट्रबल ”। उन्होंने एक और कमेंट में लिखा, “बेबी मा.. और चिकचक्क मामा!” लिखा था। इस पोस्ट के अपलोड होते ही फैंस के कमेन्ट की मानो बाढ़ आ गई हो।
इन स्टार्स ने दी सोनम कपूर को बधाई
सोनम कपूर की पोस्ट पर अभिनेत्री करीना कपूर ने कमेन्ट करते हुए लिखा, "सोना-आनंद"। आस्था शर्मा ने कपल को बधाई दी। वहीं हाल ही में मां बनी पत्रलेखा ने भी सोनम को प्यारा सा इमोजी भेजा। फैंस सोनम-आनंद को बधाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि अब वायु बड़ा भाई बन जाएगा।
सोनम कपूर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के 4 साल बाद कपल को पहला बेटा हुआ। जिसका नाम इन्होंने वायु रखा, हालांकि अभी तक वायु की फोटोज सोशल मीडिया पर सामने नहीं आई हैं।
