Aamir Khan on Multiplex: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी फिल्म सितारे जमीं पर (Sitaare Zameen Par) की रिलीज के बाद से काफी चर्चा में हैं। आमिर खान ने अपनी इस फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर एक दमदार वापसी की है। आमिर खान की इस फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला। साथ ही साथ आमिर खान के एक फैसला भी लिया था जिसने लोगों को हैरान कर दिया था। आमिर खान ने कहा था कि वो अपनी फिल्म सितारे जमीन पर को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज नहीं करेंगे। इसके बाद खबर सामने आई की आमिर खान की ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब यूट्यूब पर रिलीज की जाएगी। अब इन सब के बीच आमिर खान का एक नया इंटरव्यू सामने आ रहा है। इस इंटरव्यू के दौरान आमिर खान ने मल्टीप्लेक्स पर लेकर बात की है। तो चलिए जानते हैं आमिर खान ने क्या कहा है।
आमिर खान ने मल्टीप्लेक्स पर कही ये बात
आमिर खान एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। आमिर खान ने अभी हाल ही में एएनआई (ANI) को इंटरव्यू दिया है जिसमें वो मल्टीप्लेक्स पर अपनी राय रखी है। आमिर खान ने कहा कि 'मल्टीप्लेक्स अब इतने महंगे हो गए हैं कि आम आदमी के लिए वहां फिल्म देखना मुश्किल है।' इसके आगे आमिर खान ने मल्टीप्लेक्स की तुलना फाइव-स्टार होटल से की और कहा, '2005-06 से मल्टीप्लेक्स शुरू हुए। इनमें भारी निवेश की वजह से टिकट और खाने-पीने की चीजों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जैसे फाइव-स्टार होटल में एक ग्लास पानी महंगा मिलता है, वैसे ही मल्टीप्लेक्स अब एलीट बन गए हैं। अगर आपकी कमाई अच्छी नहीं है, तो आप वहां नहीं जा सकते।' आमिर खान का ये बयान फिल्म सितारे जमीन पर के यूट्यूब पर रिलीज होने से पहले खूब वायरल हो रहा है।
'सितारे जमीन पर' ने की थी इतनी कमाई
आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर को बनाने में मेकर्स के 80 करोड़ रुपये खर्च हुए थे। इस फिल्म की कमाई 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की थी। आमिर खान के बयान को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
