बॉलीवुड

Sitaare Zameen Par: रिलीज से पहले बढ़ी आमिर खान की फिल्म की डिमांड, अब इतनी स्क्रीन पर दस्तक देगी 'सितारे जमीन पर'

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 14, 2025, 02:19 PM IST

Sitaare Zameen Par New Update: आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) 20 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है और इसकी रिलीज को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पहले खबर थी कि यह फिल्म भारत में 1000 से 1500 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी, लेकिन भारी डिमांड के चलते यह 3000 से 3500 स्क्रीन्स पर दिखाई जाएगी।

Image

Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par New Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार आमिर खान (Aamir Khan) की अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि आमिर खान की इस फिल्म को ओटीटी पर नहीं रिलीज किया जाएगा। इस खबर ने सभी को हैरान कर दिया था। इसके बाद एक और खबर आई कि फिल्म को केवल 1000 – 1500 स्क्रीन्स पर दिखाया जाएगा। लेकिन अब इन सब के बीच फिल्म को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है।

अब इतनी स्क्रीन्स पर रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर रिलीज से पहले एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर अब 3000 से 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी। इस खबर ने फैंस के दिलों को खुश कर दिया है। फिल्म की रिलीज की स्क्रीन्स बढ़ने के बाद माना जा रहा है कि अब 'सितारे जमीन पर' का कलेक्शन में भी काफी उछाल देखने को मिलेगा।

कब रिलीज होगी फिल्म

फिल्म सितारे जमीन पर आमिर की 2007 की सुपरहिट 'तारे जमीन पर' (Taare Zameen Par) की थीम से प्रेरित है। आमिर खान की ये फिल्म इसी महीने 20 जून को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में आमिर खान के साथ जेनेलिया देशमुख (Genelia Deshmukh) और दर्शील सफारी (Darsheel Safary) भी अहम भूमिकाओं में हैं। इन स्टार्स के अलावा 10 नए एक्टर्स भी नजर आएंगे। आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' को लेकर आपकी क्या राय है कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article