Arjun Kapoor's Character Name in Singham Again: साल 2024 में अब तक ऋतिक रोशन की 'फाइटर', शाहिद कपूर की 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और अजय देवगन स्टारर 'शैतान' जैसी कई बेहतरीन फिल्में रिलीज हुई है। इन सभी फिल्मों को दर्शकों की ओर से खूब प्यार मिला है। आने वाले महीनों में अब लोगों की नजरें रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again) पर टिकी हुई है। इस फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट देखने को मिलेगी। दिलचस्प बात यह है कि रोहित शेट्टी ने फिल्म 'सिंघम अगेन' में विलेन के किरदार के लिए बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को चुना है। ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म से अर्जुन कपूर के करैक्टर का नाम सामने आया है।
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार अर्जुन कपूर फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ एक खलनायक की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उन्हें डेंजर लंका कहा जाएगा। पोर्टल से जुड़े सूत्र के अनुसार सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर का नाम डेंजर लंका है। अर्जुन कपूर को यह नाम देने के लिए काफी प्लानिंग की गई थी।
बता दें मेकर्स ने कुछ दिनों पहले अर्जुन कपूर के फर्स्ट लुक को शेयर किया है। पोस्टर में अर्जुन कपूर का चेहरा खून से लथपथ नजर आया था। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म में अर्जुन कपूर के अलावा अजय देवगन, करीना कपूर खान, जैकी श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और टाइगर श्रॉफ सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साला बड़े परदे पर दस्तक देगी।
