Singham Again: अजय देवगन-अर्जुन कपूर ने कसी फाइनल शेड्यूल के लिए कमर, शूट करेंगे धांसू एक्शन सीन्स

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है क्योंकि इसमें कई सारे बड़े कलाकार एक साथ दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो सिंघम अगेन का फाइनल शेड्यूल अप्रैल के महीने में शूट होगा, जिसके लिए मेकर्स ने कमर कस ली है।

साल 2024 में अजय देवगन कई सारी फिल्में लेकर दर्शकों के सामने होंगे, जिनमें से सिंघम अगेन मुख्य है। इस मूवी का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पूरी हो चुकी है और जल्द ही इसका आखिरी शेड्यूल भी शुरू हो जाएगा। मीडिया में सामने आई जानकारी के अनुसार फिल्म सिंघम अगेन का आखिरी शेड्यूल अप्रैल के महीने से शुरू होगा, जिसमें अजय देवगन और अर्जुन कपूर जैसे कलाकारों के ज्यादातर फाइट सीन्स शूट किए जाएंगे। फिल्म सिंघम अगेन में अर्जुन कपूर खलनायक की भूमिका में हैं, जिनके पीछे अजय देवगन हाथ धोकर पड़े दिखाई देंगे।

Ajay Arjun Singham Again

फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने टाइम्स ऑफ इंडिया को जानकारी दी है कि सिंघम अगेन के आखिरी शेड्यूल के लिए रोहित शेट्टी ने फिल्म सिटी में बहुत ही विशाल सेट बनवाया है, जिसमें अजय और अर्जुन दो-दो हाथ करते दिखाई देंगे। अर्जुन कपूर सिंघम अगेन के फाइट सीन्स शूट करने के लिए एकदम तैयार हैं, जिस कारण ही वो खास तरह के लुक में दिखाई दे रहे हैं, जिसमें उनकी दाढ़ी-मूझें बड़ी-बड़ी नजर आ रही हैं। इस लुक में ही वो सिंघम से मार-धाड़ करते दिखाई देंगे।

End of Feed