अरिजीत सिंह को परेशान कर रहा बॉलीवुड? सिंगर पलाश सेन ने बातों-बातों में दिया हिंट

Palash Sen on Arijit Singh Retirement: भारतीय सिंगर पलाश सेन ने अपने ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फैंस को बताया है कि उन्हों वो कारण पता है, जिसके चलते अरिजीत सिंह ने गायिकी करियर को ब्रेक दिया है। पलाश के ताजा पोस्ट से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि अरिजीत सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री में परेशान किया जा रहा है, जिसके चलते उन्होंने ऐसा फैसला लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिंगर पलाश सेन का ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल
  • अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी
  • इंटरनेट पर वायरल हुआ पलाश सेन का पोस्ट

Palash Sen on Arijit Singh Retirement: भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री में तब भूचाल आ गया जब भारतीय सिंगर अरिजीत सिंह ने ये ऐलान किया कि वो अपने सिंगिंग करियर को विराम दे रहे हैं। अरिजीत सिंह ने पर्सनल रीजन्स की वजह से ये फैसला लिया , जिसके बाद उनके फैंस हैरान रह गए। अरिजीत सिंह इस दौर के सबसे सफल सिंगर हैं, जिनकी आवाज किसी भी म्यूजिक डायरेक्टर के गाने में रंग भर देती है और सुनने वालों के कान में शहद घुल जाता है। यही कारण है कि उनके रिटायरमेंट के फैसले से अब तक लोगों के बीच हलचल है। इस हलचल के बीच सिंगर पलाश सेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है और ये बताया है कि उन्हें वो कारण पता है, जिसके चलते अरिजीत सिंह ने रिटायरमेंट लिया है। पलाश सेन के ताजा पोस्ट को पढ़ने के बाद लोग ऐसा सोच रहे हैं कि कहीं न कहीं अरिजीत सिंह के खिलाफ बॉलीवुड में साजिश चल रही थी और उन्हें परेशान किया जा रहा था, जिसके चलते उन्होंने रिटायरमेंट ही घोषित कर दिया है। (इसे भी पढ़ें: Fact Check: राजनीति छोड़ 'धुरंधर' के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बने राहुल गांधी? सोशल मीडिया पर हुई Memes की बारीश)

Arijit Singh

Image Source: Social Media

पलाश सेन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखी चौंकाने वाली बात

पलाश सेन ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, "2 फरवरी को 24 साल पहले मेरी फिल्म फिलहाल रिलीज हुई थी। ये फिल्म फ्लॉप रही थी और क्रिटीक्स ने मेरे बारे में काफी बुरी-बुरी बातें लिखी थीं और मुझे ट्रोल भी किया गया था। उस वक्त की एक एक्ट्रेस-मॉडल थी, जिसने मुझे ये लैक्चर दिया था कि मुझे एक्टिंग क्यों नहीं करनी चाहिए। मैं फिल्मों करने में कभी दिलचस्पी भी नहीं दिखाता लेकिन मुझे बस गुलजार साहब का लिखा एक गाना अपने मुंह से गाना था, जिस कारण मैंने ये फैसला लिया। इस गाने को अनु जी ने बनाया था, जिसके बाद मेरा सपना पूरा हो गया। मुझे नहीं पता कि मैं एक चुनौती के तौर पर क्यों देखा गया। मैंने इस फिल्म में कई कमाल के लोगों के साथ काम किया, जिसके लिए मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगा।" (इसे भी पढ़ें: Dhurandhar Trending in Pakistan: Netflix पर पाकिस्तानी धड़ल्ले से देख रहे धुरंधर, बनी No. 1 मूवी)

"मेरे भाई अरिजीत ने हाल ही में सिंगिंग रिटायरमेंट का ऐलान किया है और कहीं ना कहीं मुझे ये कारण पता है। मैं इस जगह पर काफी पहले था और मैंने अपना रास्ता चुनने का फैसला लिया। मुझे पता है कि अरिजीत भी अपना ही रास्ता चुनेंगे।"

पलाश ने दिया अरिजीत सिंह को परेशान करने का हिंट

जब से पलाश सेन ने इंस्टाग्राम पर ये पोस्ट लिखा है, तब से ही ये बातें हो रही हैं कि कहीं ना कहीं उन्होंने बॉलीवुड की सच्चाई बता दी है। लोगों का अंदाजा है कि अरिजीत सिंह को इंडस्ट्री में परेशान किया जा रहा था, जिस कारण उन्होंने ये फैसला लिया है। वैसे आपका पलाश सेन के पोस्ट पर क्या सोचना है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

End of Feed