Jubin Nautiyal के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, फैंस को यूं दी गुड न्यूज

Jubin Nautiyal Become Father: मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल से जुड़ी एक गुड न्यूज आई है। जुबिन नौटियाल एक बेटे के पिता बन गए हैं। सिंगर ने ये गुड न्यूज खुद शेयर की है।

Jubin Nautiyal Become Father: मशहूर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) सिंगिंग की दुनिया का चमकता हुआ सितारा है। जुबिन के गाने सुनकर फैंस खुश हो जाते हैं और अब सिंगर से जुड़ी एक गुडन्यूज सामने आई हैं। जुबिन पिता बन गए हैं। जुबिन नौटियाल की पत्नी रिचा चंदेल ने एक बेटे को जन्म दिया है। जुबिन और रिचा गणेश चतुर्थी के शुभ मौके पर माता पिता बने। ये गुड न्यूज उन्होंने एक इंटरव्यू में दी है। इस मौके पर सिंगर ने बताया है कि उनकी पत्नी और बेटे दोनों स्वस्थ हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Jennifer Winget ने सीक्रेट वेडिंग पर तोड़ी चुप्पी, 41 साल की उम्र में रचाई दूसरी शादी; बोलीं- 'प्यार पर भरोसा'

jubin nautiyal

jubin nautiyal (photo credit- instagram)

    जुबिन नौटियाल ने बेटे के नाम पर दिया रिएक्शन

    जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स को एक इंटरव्यू दिया है, जिसके जरिए सिंगर ने फैंस को पिता बनने की गुड न्यूज दी। इस इंटरव्यू में जुबिन ने पिता बनने की खुशी जाहिर की। सिंगर ने कहा, 'जी हां, मैं पिता बन गया हूं। हमारे बेटे का जन्म 14 सितंबर गणे चतुर्थी के बेहद शुभ दिन पर हुआ। मां और बच्चा दोनों वापस घर आ गए हैं और दोनों ठीक हैं।' इस मौके पर जुबिन से उनके बेटे का नाम पूछा गया, तो सिंगर ने साफ बताया कि अभी तक उन्होंने नाम तय नहीं किया है। जुबिन ने कहा, 'अभी तक हमने अपने बेटे का कोई भी नाम नहीं सोचा है। अभी हम उसके साथ खूबसूरत पलों का आनंद ले रहे हैं।' वहीं, अब फैंस जुबिन और रिचा को बधाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कपल का नाम छाया हुआ है और उन्हें ढेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- Allu Arjun ने वाइफ Sneha Reddy के बर्थडे को बनाया खास, सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार

      लाइमलाइट से दूर रहते हैं जुबिन नौटियाल

      बता दें कि जुबिन नौटियाल ने अपनी बचपन की दोस्त रिचा चंदेल से उत्तराखंड में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी, जिसमें परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त शामिल हुए थे। जुबिन अपनी पर्सनल लाइफ को सोशल मीडिया से दूर रखते हैं। सिंगर ने अपने पार्टनर के साथ तस्वीर जरूर शेयर की थी, लेकिन उसमें जुबिन की पत्नी का चेहरा दिखा नहीं था। ऐसे में आज तक फैंस ने जुबिन की पत्नी का चेहरा नहीं देखा है और अब फैंस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि जुबिन अपने बेटे का चेहरा रिवील जल्द कर दे।

      End of Feed