Salim Khan reviews Sikandar: बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन स्टार सलमान खान की नई फिल्म सिकंदर कुछ ही घंटों के बाद सिनेमाघरों की स्क्रीन पर होगी। इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुर्गडॉस ने किया है और इसका निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म सिकंदर ईद 2025 के मौके पर रिलीज हो रही है, जिस कारण इसको लेकर दर्शकों में अलग ही तरह का उत्साह है। सलमान खान के फैंस को सिकंदर का ट्रेलर भी काफी पसंद आया है, जिस कारण उन्हें उम्मीद है कि भाईजान की ये मूवी भी कमाल की होगी। अगर आपको भी भाईजान की सिकंदर का इंतजार है तो बता दें कि सलमान के पापा सलीम खान ने सिकंदर देख ली है और उन्होंने इस पर अपने विचार भी व्यक्त किए हैं।
हाल ही में आमिर खान और सलमान खान ने एक वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें दोनों डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस के साथ बात करते दिख रहे हैं। इसी चर्चा के दौरान सलीम खान भी आते हैं और आमिर उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने सिकंदर देख ली है? इसके जवाब में सलीम खान कहते हैं कि उन्होंने सिकंदर देख ली है।
सलीम खान ने कहा, ''देखिए आप कभी भी कोई भी काम करें एक नर्वसनेस तो रहती ही है। शुरुआत में ये सभी के साथ होता है, ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ हमारे साथ ही हो रहा है। ये एक ह्यूमन टेंडेंसी है। उसमें ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ मेरे साथ ही हो रहा है।''
सलीम खान ने सिकंदर के बारे में बात करते हुए कहा है, 'बेस्ट स्क्रिप्ट वो होती है, जिसमें दर्शकों को लगातार लगता रहे कि अब क्या होगा, इसके बाद क्या होगा, अब हीरो क्या करने वाला है? अगर ये फीलिंग नहीं आ रही है तो फिल्म दर्शकों को पसंद नहीं आएगी।'
