मदर्स डे पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मॉम-टू-बी कियारा आडवाणी को किया खास अंदाज में विश, सासु माँ के साथ शेयर की पिक्स

Siddharth Malhotra Post for Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra) ने मदर्स डे( Mother's Day) के मौके पर अपनी प्यारी मां और सासु मां को विश किया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि यह मदर्स डे थोड़ा स्पेशल है क्योंकि उनकी पत्नी( Kiara Advani) जल्द ही मां बनने वाली है।

Siddharth Malhotra Post for Kiara Advani: बॉलीवुड के क्यूट कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra) और कियारा आडवाणी( Kiara Advani) जल्द ही मॉम-डैड बनने वाले हैं। फैंस मल्होत्रा परिवार के क्यूट बेबी को देखने के लिए बेताब नजर आ रहे हैं। जब से कपल ने प्रेग्नेंसी की खबर फैंस को बताई है तभी से उनके फैंस की खुशी सातवें आसमान पर है। हाल ही में सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने घर की महिलाओं के लिए स्पेशल पोस्ट लिखी है। इसमें सिद्धार्थ ने न्यू मॉम-टू -बी कियारा को भी एड किया है। इस प्यारी पोस्ट से नजरें हटाना मुश्किल है। आइए इसपर एक नजर डालते हैं।

Siddharth Malhotra Post for Kiara Advani

सिद्धार्थ मल्होत्रा( Siddharth Malhotra) ने मदर्स डे( Mother's Day) के मौके पर अपनी प्यारी मां और सासु मां को विश किया। इसी के साथ उन्होंने बताया कि यह मदर्स डे थोड़ा स्पेशल है क्योंकि उनकी पत्नी जल्द ही मां बनने वाली है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कुछ फोटोज भी शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने प्यार कैप्शन दिया है। सिद्धार्थ ने लिखा है - लव यू मॉम यह सब आपसे शुरू होता है, लेकिन यह मदर्स डे थोड़ा ज़्यादा खास लगता है। क्योंकि अब यह सिर्फ़ उन माताओं के बारे में नहीं है, जिन्हें मैं देखता हूँ, बल्कि उन माताओं के बारे में भी है, जिनके साथ मैं इस नए अध्याय को आगे बढ़ा रहा हूं। मेरी माँ, मेरी सास और इस क्लब की सबसे नई सदस्य, की ( Kiara Advani) को। मदर्स डे की शुभकामनाएं।

End of Feed