Shah Rukh Khan's King: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'किंग' (King) इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है। 'डंकी' के बाद शाहरुख खान की इस मूवी में देखने के लिए फैन्स बेकरार हैं। शाहरुख खान स्टारर का निर्देशन फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद द्वारा किया जा रहा है। कुछ दिनों पहले ही इस मूवी से शाहरुख खान का दमदार लुक इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ था, जिसे देख फैन्स ने जमकर तारीफ की थी। फैन्स को बेताबी को और बढ़ाने के लिए सिद्धार्थ आनंद ने 'किंग' के शूटिंग सेट से एक फोटो शेयर की है।
Pics Credit: Instagram
सिद्धार्थ आनंद ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कैंडिड मोमेंट शेयर किया है, जिसमें उनके क्रू मेंबर्स के साथ सुबह-सुबह गरमागरम मैगी और चिकन सूप का लुत्फ उठाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, 'बीती रात सुबह 5 बजे गरमागरम मैगी और चिकन सूप के बारे में थी।' इस पोस्ट में यह भी देखा जा सकता है कि टीम देर रात तक शूटिंग करने में व्यस्त नजर आ रही है। फैन्स भी इस फोटो को सोशल मीडिया पर बेहद पसंद कर रहे हैं।
बताते चलें शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' को सिद्धार्थ आनंद से पहले सुजोय घोष डायरेक्ट करने वाले थे। लेकिन किसी कारण वो फिल्म से बाहर हो गए और यह मूवी सिद्धार्थ आनंद के हाथ लग गई। शाहरुख खान के साथ इस मूवी में उनकी बेटी पहली बार सुहाना खान के साथ अहम रोल में दिखाई देंगी। इस मूवी में जयदीप अहलावत, अरशद वारसी, सौरभ शुक्ला, जैकी श्रॉफ, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा और राघव जुयाल। कथित तौर पर, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अनिल कपूर सहित कई कलाकार को अलग-अलग भूमिकाओं में देखा जाएगा। हाल ही शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की डायरेक्शनल डेब्यू सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' भी रिलीज हुई है, जिसे ऑडियंस का खूब प्यार मिला है।
