बॉलीवुड

श्रद्धा कपूर ने 'छावा' डायरेक्टर संग एक हिस्टोरिकल ड्रामा के लिए मिलाया हाथ, बॉक्स ऑफिस पर टूटेगा हर रिकॉर्ड

Shraddha Kapoor's Next Movie With Laxman Utekar: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आ रही है उसके मुताबिक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने अब इंडस्ट्री के मशहूर डायरेक्टर लक्ष्मण उतेकर संग एक हिस्टोरिकल ड्रामा के लिए हाथ मिलाया है। इस मूवी की तैयारियां श्रद्धा कपूर ने शुरू कर दी हैं।

Image

Pics Credit: IMDb

Shraddha Kapoor's Next Movie With Laxman Utekar: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) ने साल 2024 में रिलीज हुई हॉरर कॉमेडी मूवी 'स्त्री 2' में देखा गया था। इस मूवी श्रद्धा कपूर एक साथ राजकुमार राव अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। 'स्त्री 2' की सफलता के बाद श्रद्धा कपूर को लेकर अब बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर ने अब एक हिस्टोरिकल ड्रामा के लिए लक्ष्मण उतेकर संग हाथ मिला लिया है। फैन्स भी अब श्रद्धा कपूर और लक्ष्मण उतेकर को साथ में काम करते हुए देखने के लिए बेताब हैं।

लक्ष्मण उतेकर संग होगी श्रद्धा कपूर की नेक्स्ट मूवी...

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक लक्ष्मण उतेकर ने अब एक नई हिस्टोरिकल ड्रामा को डायरेक्टर करने का मन बनाया है, महाराष्ट्रियन कल्चर पर बेस्ड होगी। इस मूवी के लिए लक्ष्मण उतेकर ने श्रद्धा कपूर को फाइनल किया है। श्रद्धा कपूर को इस मूवी में अहम रोल में देखा जाएगा। इस मूवी के लिए श्रद्धा कपूर ने स्क्रिप्ट की डिमांड के मुताबिक डांस सीखना भी शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग नवम्बर से शुरू कर दी जाएगी। इसे मेकर्स 2026 के एंड तक सिनेमाघरों में पेश कर देंगे।

लक्ष्मण उतेकर ने इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म 'छावा' का निर्देशन किया था। इस मूवी में विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आए थे। फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से चार गुना कमाई करने में सफल रही थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article