Shatrughan Sinha on Sonakshi-Zaheer Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2024 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ अंतर-धार्मिक समारोह में शादी की। सोनाक्षी सिन्हा ने जब दूसरे धर्म में जहीर इकबाल के साथ शादी की तो कई तरह की बातें बनाई गई थी। कई रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया था कि सोनाक्षी सिन्हा का परिवार इस शादी से खुश नहीं था। यह शादी खूब चर्चा में रही थी। ऐसे में अब इंडियन सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी संग हुई जहीर इकबाल की शादी का खुलकर समर्थन किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां तक कहा कि दोनों एक-दूसरे के लिए ही बने हैं।
Pic Credit: Instagram
सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले शत्रुघन सिन्हा
News18 के साथ बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी से जुड़े सवालों के जवाब दिए। इस सवालों में अभिनेता के घर 'रामायण' और इस शादी के अलग-अलग धर्मों से जुड़े होने की बातों का भी जिक्र हुआ। शत्रुघ्न सिन्हा ने सभी चीजों पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'सब कुछ ठीक है। हम बहुत खुश हैं। दोनों एक-दूसरे के लिए बने हुए लगते हैं।' (इसे भी पढ़ें: Ramayana Cast Fees: रणबीर-यश की फीस ने निर्माताओं का निकाला तेल, जानिए सनी-साई सहित बाकी एक्टर्स की फीस)
बेटी सोनाक्षी और उनके पार्टनर जहीर की शादी को लेकर अनबन होने की अफवाहों पर दिग्गज अभिनेता ने कहा, 'बच्चे जवान हैं, बच्चे बड़े हो चुके हैं। अगर वे खुश हैं, तो मियां-बीवी राजी तो क्या करेगा काकाजी? हमें उनका साथ देना चाहिए। पूरे दिल से चट्टान की तरह उनके साथ खड़े रहना चाहिए।' शत्रुघ्न सिन्हा ने यह क्लियर कर दिया है सोनाक्षी सिन्हा की शादी से उनके परिवार कोई चिंता का माहौल नहीं था। पूरा परिवार खुश हैं। वो सोनाक्षी की पसंद की कद्र करते हैं।
