Shatrughan on Dharmendra's Death: बॉलीवुड के 'बिहारी बाबू' शत्रुघ्न सिन्हा एक्टर धर्मेंद्र की मृत्यु से बेहद दुखी हैं। धर्मेंद्र को बड़ा भाई मानने वाले शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपना दर्द साझा किया है और बताया है कि धर्मेंद्र के रूप में उनका बड़ा भाई चला गया है, जो बॉलीवुड इंडस्ट्री का ओरिजनल हीमैन था। शत्रुघ्न सिन्हा ने धर्मेंद्र के साथ अपनी सालों पुरानी तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिनमें दोनों लाड़-लड़ाते नजर आ रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का लम्बा-चौड़ा ट्वीट बता रहा है कि वो अंदर से कितने दुखी हैं। (इसे भी पढ़ें: दादा Dharmendra की अस्थियां लेकर श्मशान घाट से निकले Karan Deol, उदास चेहरा देख मायूस हुए हीमैन के फैन्स)
Image Source: Shatrughan Sinha
एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है, "मेरे बड़े भाई... अच्छे दोस्त और लोगों के असली हीरो धर्मेंद्र की मृत्यु की खबर से मेरा दिल टूट गया है। धर्मेंद्र की मृत्यु से मैं बहुत ही दर्द में हूं। धर्मेंद्र धरती के लाल थे, जिन्हें लोग बेशुमार प्यार करते थे। वो महाराष्ट्र और पंजाब की शान थे और सही मायनों में भारत के रत्न थे। धरम जी बहुत ही हंबल और सीधे इंसान थे। सालों तक धरम जी सिनेमा में अपने कंट्रीब्यूशन के लिए जाने जाते रहेंगे। बॉलीवुड का हीमैन अब चला गया है। मेरा पहला हीरो और लोगों का हीरो अब नहीं रहा। इंडस्ट्री में उनकी जगह कोई नहीं ले सकता है और न ही इस लॉस की भरपायी की जा सकेगी। भगवान इस मुश्किल के समय में देओल परिवार को हिम्मत दे। हम सभी की प्रार्थनाएं परिवार के साथ हैं।" (इसे भी पढ़ें: धर्मेंद्र के निधन के बाद अधूरी रह गईं ये 3 फिल्में, 'इक्कीस' में आखिरी बार आएंगे नजर)
बता दें कुछ वक्त पहले शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र एक साथ कपिल शर्मा के शो पर पहुंचे थे, जहां दोनों ने एक-दूसरे की काफी खिचाई की थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने शो पर जिस तरह से धरम पाजी पर प्यार बरसाया था और उनके प्रति सम्मान पेश किया था, वो दोनों के रिश्ते की गवाही था। धरम पाजी ने कपिल के शो पर ही खुलासा किया था जब वो जवान थे तो कई दफा शराब पीने के लिए अचानक की सुबह-सुबह शत्रुघ्न के घर पहुंच जाते थे। कुछ वक्त पहले जब धरम पाजी अस्पताल में भर्ती थे तब भी शत्रुघ्न सिन्हा ने हेमा मालिनी से मुलाकात की थी और उन्हें हिम्मत से काम लेने की सलाह दी थी।
