'Dulhania 3' की स्क्रिप्ट पर चल रहा है काम, Shashank Khaitan ने किया कन्फर्म

Badrinath Ki Dulhania 3 is in Works: मशहूर डायरेक्टर शशांक खेतान (Shashank Khaitan) इन दिनों फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) का निर्देशन कर चर्चा में बने हुए हैं। शशांक खेतान ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि 'दुल्हनिया 3' की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है।

Badrinath Ki Dulhania 3 is in Works: शशांक खेतान बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बेहतरीन डायरेक्टर्स में से एक हैं। शशांक खेतान ने अपने करियर में 'हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'धड़क' और 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' जैसी बेहतरीन फिल्मों को डायरेक्ट किया है। काफी समय से शशांक खेतान (Shashank Khaitan) अपनी नई फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' (‘Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari) की रिलीज को चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में वरुण धवन और जान्हवी कपूर की जोड़ी को बड़े परदे पर देखा जाएगा। हाल ही में शशांक खेतान ने बड़ा खुलासा बता दिया है कि 'दुल्हनिया 3' पर काम चल रहा है।

Badrinath Ki Dulhania 3 is in Works

Image Source: Pic: Instagram/shashankkhaitan

शशांक खेतान से जब पूछा गया है कि 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' भी दुल्हनिया सीरीज का पार्ट है तो उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा चाहता हूं कि दर्शक एन्जॉय और हंसें। आज के माहौल को देखते हुए लोगों को हंसाने के साथ-साथ उन्हें सिनेमाघरों तक लेके आना बहुत जरुरी है। मेरी कहानियां हमेशा एक फैमिली एंटरटेनर रही हैं। मैं खुद भी शादी के मामले में लकी हूं, इसलिए मेरा मानना है कि हर किसी को शादी कर लेनी चाहिए और मंच पर ऐसे लोग हैं जिन्हें शादी करने की जरूरत है, इसलिए यह तो बस शुरुआत है।'

End of Feed