Pathaan का नया पोस्टर हुआ रिलीज, शाहरुख खान को छोड़ यूजर्स ढूंढने लगे जॉन अब्राहम के टूट का मतलब

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 1, 2022, 05:30 PM IST

Pathaan new Poster: शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने अपनी अपकमिंग फिल्म पठान को लेकर दर्शकों के क्रेज को एक बार फिर बढ़ा दिया है। एक्टर ने हाल ही में अपनी फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम इंटेंस लुक में नजर आ रहे हैं।

Pathaan Poster: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) के कमबैक को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है। एक्टर जल्द सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। इस फिल्म में एक्शन, ड्रामा और स्पाई थ्रिलर का जबरदस्त डोज है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) लीड रोल में हैं। इस फिल्म के रिलीज होने का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस बीच शाहरुख ने फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में तीनों सुपरस्टार्स अनदेखें अवतार में नजर आ रहे हैं। दीपिका, शाहरुख और जॉन ने इंटेंस लुक देते हुए हाथों में बंदूक पकड़ी हुई है। शाहरुख खान ने इस पोस्टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा, पेटी बांध ली हैं..? तो चलिए...। पठान का जश्न मनाए अपने सिनेमाघरों में 25 जनवरी 2023 को। ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज होगी।

pathaan (1)

pathaan poster (credit pic: instagram)

फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। शाहरुख ने अपने जन्मदिन पर फिल्म का टीजर रिलीज किया था। रिपोर्ट के अनुसार, पठान का ट्रेलर जनवरी में आएगा। कुछ समय पहले शाहरुख और दीपिका की तस्वीरें फिल्म के सेट से वायरल हुई थी। दोनों को एक फिर से पर्दे पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित है।

End of Feed