King Shah Rukh Khan Viral Video: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने हाजिरजवाब अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वो अक्सर अपने फैंस के सवालों का मजेदार जवाब देकर उनका दिल जीत लेते हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जब एक महिला फैन ने उनसे अपनी दिल की बात कह दी। फैन की बात सुनकर शाहरुख ने भी ऐसा जवाब दिया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान ने क्या जवाब दिया, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
शाहरुख खान के जवाब ने जीता दिल (Image Source: Shah Rukh Khan Universe Fan Club/ X)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:34 सालों के करियर में Shah Rukh Khan को इन 5 फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार, IMDb ने भी दी जबरदस्त रेटिंग
शाहरुख खान ने दिया धांसू जवाब
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह शाहरुख खान का अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। मैंगलोर में हुए एक इवेंट के दौरान एक महिला फैन ने शाहरुख खान से कहा कि वो अपने पति से भी ज्यादा उन्हें प्यार करती हैं। फैन की यह बात सुनकर शाहरुख ने अपने मजाकिया अंदाज में कहा, 'अरे यार, ये बात तो अकेले में बतानी चाहिए थी।' इसके बाद वह हंस पड़े और बोले, 'ये सब सबके सामने बोलने वाली बात नहीं है।' फिर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वो उनकी फीलिंग को समझते हैं और उनके साथ-साथ उनके पति को भी ढेर सारा प्यार भेजते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:Shah Rukh Khan ने फिल्मी दुनिया में 34 साल पूरे होने पर मंगलुरु में मनाया जश्न, इवेंट से वायरल हुए फोटोज-वीडियो
मैंगलोर से है खास कनेक्शन
शाहरुख खान का मैंगलोर से खास रिश्ता रहा है। एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि बचपन के करीब पांच साल उन्होंने अपनी नानी के साथ मैंगलोर में बिताए थे। शाहरुख ने कहा था, 'मेरी नानी का कोई बेटा नहीं था, इसलिए उन्होंने मुझे ही अपना बेटा बना लिया था। मैं पांच साल तक मैंगलोर में ही पला-बढ़ा हूं। मेरे बचपन की सारी तस्वीरें भी वहीं की हैं।' आपको बता दें कि शाहरुख खान फिल्म दुनिया में 34 साल पूरे करने का जश्न मनाने के लिए मैंगलोर पहुंचे थे।
