Shah Rukh Khan Comment on Suhana Khan: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान की इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म किंग का पहला गाना रिलीज किया गया था। अब इन सब के बीच शाहरुख खान अपने एक कमेंट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) के वीडियो पर ऐसा कमेंट किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।
सुहाना खान की Lip-Sync देख हैरान रह गए शाहरुख, बोले- 'मेरे लिए तो बहुत मुश्किल था' (Image Source: Suhana Khan Instagram/ King Movie)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Aishwarya Rai ने लाल साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, Abhishek Bachchan संग दिवाली पार्टी में हुईं शामिल
शाहरुख खान को गाने पर लिप-सिंक करने में हुई दिक्कत
शाहरुख खान अपनी फिल्मों में गानों पर लिप-सिंक करने के लिए जाने जाते हैं। उनके गानों को देखकर कई बार लगता है कि वो हर बोल को कितनी आसानी से पकड़ लेते हैं। लेकिन इस बार शाहरुख को एक गाने के बोल याद रखने में परेशानी हुई। खास बात ये है कि ये गाना उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ (King) का है। इसमें ब्रिटिश सिंगर एड शीरन (Ed Sheeran) ने भी अपनी आवाज दी है। सुहाना खान ने ‘किंग’ के गाने ‘तू मिल जाए’ (Tu Mil Jaaye) पर लिप-सिंक करती दिखाई देती हैं। सुहाना के इस वीडियो पर शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तुम्हें ये बोल कैसे याद रहते हैं? मेरे लिए तो यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि एड बहुत तेजी से गाते हैं।' शाहरुख खान का ये कमेंट खूब वायरल हो रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Maatrubhumi Trailer Release Date: इस दिन रिलीज होगा Salman Khan स्टारर का ट्रेलर, CBFC की मंजूरी का है इंतजार
कब रिलीज होगी शाहरुख खान की ‘किंग’?
‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), सुहाना खान और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) भी नजर आएंगे। इनके अलावा फिल्म में राघव जुयाल (Raghav Juyal), अभय वर्मा (Abhay Verma), रानी मुखर्जी (Rani Mukerji), सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) और जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) भी अहम रोल में है। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
