'Oo Jaane Jaana' गाने पर सलमान खान संग शाहरुख खान ने दिल्ली की शादी में किया जोरदार डांस, वीडियो हुआ वायरल

Salman-Shah Rukh Dance at Delhi Wedding: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान ने हाल ही में दिल्ली का एक वेडिंग फंक्शन अटेंड किया। इंटरनेट पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें शाहरुख खान को सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के गाने 'ओ जाने जाना' पर डांस करते हुए देखा गया।

Salman-Shah Rukh Dance at Delhi Wedding: साल 2025 में नवंबर का महिना शुरू होते शादियों का मौसम भी आ गया है। आम आदमी के साथ-अथ इंडियन सिनेमा के बड़े-बड़े सेलेब्स भी शादियों को एन्जॉय करने में लगे हुए हैं। इस समय इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बॉलीवुड इंडस्ट्री के करण-अर्जुन उर्फ शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) को दिल्ली की एक शादी में ठुमके लगाते हुए देखा गया। सलमान खान और शाहरुख खान को साथ में डांस करते हुए देख फैन्स इनकी तारीफ कर रहे हैं।

Salman Khan and Shah Rukh Khan at Delhi Wedding

Pic Credit: IMDb

दिल्ली की शादी में सलमान-शाहरुख साथ में डांस करते आए नजर

इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में शाहरुख खान को सलमान खान के साथ उनकी फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के मशहूर गाने 'ओ जाने जाना' पर डांस करते हुआ देखा गया। शाहरुख खान को सलमान खान के हुक स्टेप्स मेच करते हुए देखा गया। फैन्स को दोनों का यह अंदाज काफी पसंद आया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट में लिखा, 'यह देखकर अच्छा लगा कि शाहरुख को सलमान खान के गाने के स्टेप्स याद हैं।' सलमान-शाहरुख को दूल्हा-दुल्हन का अभिवादन करते हुए भी देखा गया। सलमान-शाहरुख खान के अलावा दिल्ली की इस शादी में अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी नजर आईं।

End of Feed