बॉलीवुड

शाहरुख खान संग किंग में धमाल मचाएंगी दीपिका पादुकोण, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 29, 2025, 04:20 PM IST

Deepika-Shah Rukh Khan King Shooting Update: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुहाना खान (Suhana Khan) की इस फिल्म की शूटिंग इस दिन से शुरू होने जा रही है।

Image

Deepika-Shah Rukh Khan King Shooting Update

Deepika-Shah Rukh Khan King Shooting Update: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का काफी समय के दर्शक बड़े पर्दे पर इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान का नाम बॉलीवुड की कई फिल्मों से जुड़ा भी। इसी लिस्ट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान (Suhana Khan) की अपकमिंग फिल्म किंग (King) का नाम भी शामिल है। शाहरुख खान और सुहाना खान की इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट्स भी सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की इस फिल्म में एंट्री पक्की हुई है। अब इन सब के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने की डेट सामने आ गई है।

इस दिन से शुरू होगी किंग की शूटिंग

सुहाना खान की फिल्म किंग एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) फिल्म किंग में एक बार फिर साथ नजर आएंगे। उनकी नई फिल्म किंग की शूटिंग 18 मई 2025 से शुरू होने जा रही है। खबर के अनुसार फिल्म किंग में दीपिका एक खास रोल में होंगी। वो शाहरुख की पुरानी प्रेमिका और उनकी बेटी का किरदार निभाने वाली सुहाना खान (Suhana Khan) की मां के रोल में नजर आएंगी। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म किंग के मेकर्स ने इसको लेकर कोई अपडेट नहीं दिया है।

इन फिल्मों में साथ नजर आए शाहरुख-दीपिका पादुकोण

फिल्म किंग से पहले दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने ओम शांति ओम (Om Shanti Om), चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express), हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year), पठान (Pathaan), और जवान (Jawan) जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है। दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म किंग को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताए।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article