FDA Action on Shah Rukh Khan And Ajay Devgn: बॉलीवुड के तीन बड़े स्टार्स शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), अजय देवगन (Ajay Devgn) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) इन दिनों एक विज्ञापन को लेकर चर्चा में हैं। तीनों एक्टर्स पर महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन यानी FDA की तरफ से एक्शन लिया गया है। मामला विमल इलायची (Vimal Elaichi) के विज्ञापन से जुड़ा है। इस खबर के सामने आने के बाद बी-टाउन में हलचल मच गई है। तो चलिए जानते हैं शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ से जुड़ा ये पूरा मामला क्या है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।
शाहरुख खान और अजय देवगन को मिला नोटिस (Image Source: AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Sanjay Dutt के नाइटक्लब में बिना लाइसेंस बज रहे थे गाने, बॉम्बे हाई कोर्ट ने लगाई रोक
स्टार्स को मिला नोटिस
एक्टर शाहरुख खान एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। इसकी वजह कोई फिल्म या बयान नहीं बल्की महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा लिया गया एक एक्शन है। FDA की तरफ से अजय देवगन, शाहरुख खान और टाइगर श्रॉफ को नोटिस भेजे हैं। FDA का कहना है कि विमल इलायची के विज्ञापन में ये तीनों नजर आते हैं, लेकिन असल में ये विमल पान मसाला का छिपा हुआ प्रचार लगता है। महाराष्ट्र में विमल पान मसाला जैसी चीजें बैन हैं। इस हफ्ते जो नोटिस गए हैं, उनमें तीनों से पूछा गया है कि इस विज्ञापन में उनकी क्या भूमिका थी। विभाग को लगता है कि विज्ञापन देखकर सीधे विमल पान मसाला का ख्याल आता है और ये उसके प्रचार जैसा लगता है। अजय देवगन को जुहू वाले घर पर, शाहरुख को बांद्रा के मन्नत पर और टाइगर को उनकी कंपनी के जरिए नोटिस भेजा गया।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:'जो भी मुझसे माफी मांगेगा, मेरा आशीर्वाद है'- Abhijeet Bhattacharya ने शाहरुख खान संग विवाद पर तोड़ी चुप्पी
नोटिस में लिखी ये बात
नोटिस में लिखा है, 'इस विज्ञापन को देखने पर लगता है कि ये विमल ब्रांड का प्रचार करता है। विमल मुख्य रूप से पान मसाला से जुड़ा है। महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने 13 जुलाई 2026 के आदेश से एक साल के लिए पान मसाला बनाने, रखने, ले जाने, बांटने और बेचने पर रोक लगा रखी है। ये रोक खाद्य सुरक्षा और मानक कानून 2006 की धारा 30(2)(ए) के तहत है।' एफडीए का कहना है कि विज्ञापन का तरीका, उसमें बोले गए शब्द, प्रोडक्ट का नाम और बाजार की स्थिति देखकर ये सवाल उठता है कि कहीं ये बैन प्रोडक्ट का छिपा हुआ या सरोगेट प्रचार तो नहीं है। तीनों एक्टर इसमें ब्रांड के चेहरे के रूप में आए हैं।
