Shagufta Ali on Karisma Kapoor: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई है। करिश्मा कपूर की लाइफ से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी करिश्मा कपूर का कोई बयान वायरल हो जाता है, तो कभी उनका बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर हलचल मचा देता है। लेकिन इन सब के बीच करिश्मा कपूर फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि शगुफ्ता अली (Shagufta Ali) एक इंटरव्यू है। इस इंटरव्यू के दौरान शगुफ्ता अली ने करिश्मा कपूर को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है।
शगुफ्ता अली ने कही ये बात (Image Source: Chat GPT/ AI)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:महारानी हार और नूरानी चेहरा, पटौदियों की बहू बनने के लिए करीना कपूर ने किया था जमाने भर का शृंगार, देखें इनसाइड फोटोज
शगुफ्ता अली ने कही ये बात
90 के दशक की चर्चित फिल्म हीरो नंबर 1 को लेकर एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने एक दिलचस्प किस्सा साझा किया है। उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान करिश्मा कपूर के व्यवहार और उनके काम करने के तरीके को लेकर खुलकर बात की। Siddharth Kannan से बातचीत में शगुफ्ता से यह भी पूछा गया कि गोविंदा और करिश्मा कपूर की फेमस जोड़ी, जिसने साथ में कई हिट फिल्में दी थीं, आखिरकार क्यों टूट गई। इस पर बात करते हुए शगुफ्ता ने कहा कि 'इंटरेस्ट खत्म हो गया होगा। प्यार मोहब्बत खत्म हो गया होगा। हीरोइनों के मूड का भी क्या भरोसा है। और बहुत ज्यादा एंबिशियस होना भी अच्छा नहीं है। करिश्मा जरूरत से ज्यादा एंबिशियस थीं। वो बहुत मेहनती थीं, लेकिन एटीट्यूड भी बहुत ज्यादा था।'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:4 हसीनाओं ने ठुकरा दी थी माधुरी दीक्षित की 'दिल तो पागल है', कुछ इस तरह मेकर्स की पसंद बनीं करिश्मा कपूर
बदल गई टीवी की दुनिया
इंटरव्यू में शगुफ्ता ने आजकल के टीवी इंडस्ट्री में जो कमी महसूस करती हैं, वो शेयर करते हुए कहा, 'अब जो कुछ सालों से टीवी सीरियल्स बन रहे हैं उनमें तमीज-तहजीब नहीं है। ये बात अगर आप पुराने लोगों से पूछो तो वो भी यही कहेंगे। मेरी अकेले की शिकायत नहीं है। जितने सीनियर हैं उनमें से जो कबूल करेंगे वो लोग बताएंगे कि ‘हां, तमीज-तहजीब ये सब कुछ नहीं है’। शगुफ्ता अली ने कहा कि मोबाइल फोन टीवी सेट पर सबसे बड़ी डिस्ट्रैक्शन बन गए हैं। उन्होंने बताया कि एक्टर्स अक्सर सीन में होने के बावजूद फोन पर चिपके रहते हैं। शगुफ्ता अली ने याद करते हुए कहा कि उनकी पीढ़ी काम के मामले में हमेशा डायरेक्टर्स का सम्मान करती थी, भले ही उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद न करते हों। उन्होंने टीवी सेट पर आजकल जो कुछ देख रही हैं, उस पर अपनी निराशा जताते हुए कहा कि रिहर्सल को साइड कर दिया जाता है, जबकि मॉनिटर पर खड़े होना और सेल्फी लेना एक्टर्स के लिए बहुत जरूरी हो गया है।
