लंबी डेटिंग के बाद Sanya Malhotra ने Rishab Rikhiram Sharma संग किया ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 8, 2026, 05:45 PM IST

Sanya Malhotra Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) और क्रिकेटर ऋषभ शर्मा (Rishabh Rikhiram Sharma) ने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर दिया है। दोनों ने अलग होने का फैसला लिया है।

Sanya Malhotra Breakup: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा (Sanya Malhotra) अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। सान्या मल्होत्रा अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल से फैंस को अपनी लाइफ से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। अभी कुछ समय पहले खबरें सामने आई थी कि सान्या मल्होत्रा फेमस सितार वादक ऋषभ शर्मा को डेट कर रही हैं। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान हो गया था। इन सब के बीच अब सान्या मल्होत्रा के रिलेशनशिप को लेकर नया अपडेट सामने आया है। खबर है कि एक्ट्रेस का ऋषभ शर्मा (Rishab Rikhiram Sharma) ब्रेकअप हो गया है।(ये भी पढ़ें:सान्या मल्होत्रा के हाथ लगी रोमांटिक थ्रिलर, आदित्य रावल संग ऑनस्क्रीन दिखेगी जोड़ी)

Sanya Malhotra Breakup

सान्या मल्होत्रा का हुआ ब्रेकअप (Pic Credit: IMDb)

सान्या मल्होत्रा का हुआ ब्रेकअप

एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह सान्या मल्होत्रा की लव लाइफ से जुड़ा एक अपडेट है। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा और सितारवादक ऋषभ शर्मा कुछ साल डेटिंग के बाद ब्रेकअप कर लिया है। दोनों ने कुछ समय पहले ही अलग होने का फैसला कर लिया था। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस का दिल टूट गया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा ने इसको लेकर कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।(ये भी पढ़ें: Naagzilla: कार्तिक आर्यन संग बनेगी 'लापता लेडीज' फेम Pratibha Ranta की जोड़ी, सान्या मल्होत्रा को किया रिप्लेस?)

कब शुरू हुआ था अफेयर

रिपोर्ट के मुताबिक सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा ने साल 2025 में डेटिंग शुरू की थी अब दोनों चुपचाप अलग हो गए हैं। दोनों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को अनफॉलो भी कर दिया है। खबर के मुताबिक ऋषभ शर्मा अब किसी डेट कर रहे हैं। आपको बता दें कि सान्या मल्होत्रा और ऋषभ शर्मा ने अपने रिश्ते का कभी हार्ड लॉन्च नहीं किया था।

End of Feed