Sanjay Gupta Last Rites: फिल्ममेकर के परिवार का दुख बांंटने पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, आज शाम होगा अंतिम संस्कार

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 31, 2026, 04:06 PM IST

Sanjay Gupta Last Rites: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर है। कई स्टार्स संजय गुप्ता के घर पहुंच रहे हैं। इस दौरान कई भावुक नजर आए।

Sanjay Gupta Last Rites: फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से उनका परिवार गहरे सदमे में है। इस मुश्किल वक्त में फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर की हैं। संजय दत्त (Sanjay Dutt), सोनू सूद, हर्षवर्धन राणे और मीका सिंह समेत कई सितारों ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट शेयर किए। इन सब के बाद अब बॉलीवुड स्टार्स संजय गुप्ता के घर पहुंच रहे हैं। इसी बीच परिवार ने संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी भी साझा कर दी है। उनके अंतिम दर्शन और विदाई के लिए आज शाम मुंबई में लोग जुटेंगे।

Sanjay Gupta Last Rites

संजय गुप्ता के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे बॉलीवुड सितारे, आज शाम मुंबई में दी जाएगी अंतिम विदाई (Image Source: Zoom Instagram)

आज शाम 6 बजे होगा अंतिम संस्कार

संजय गुप्ता के परिवार की ओर से जारी शोक संदेश में उनके अंतिम संस्कार की तारीख, समय और जगह की जानकारी दी गई है। इसके मुताबिक, फिल्ममेकर का अंतिम संस्कार शनिवार, 31 अक्टूबर को शाम 6 बजे मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट (Pawan Hans Crematorium) में किया जाएगा। परिवार ने इस मुश्किल वक्त में अपने करीबियों, दोस्तों और शुभचिंतकों से वहां पहुंचने की अपील की है। साथ ही, परिवार ने लोगों से संजय गुप्ता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने और उन्हें आखिरी विदाई देने का अनुरोध किया है।

End of Feed