शादी को दे रहे दूसरा मौका, सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने बेटे की खातिर लिया बड़ा फैसला!

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Nov 14, 2022, 02:05 PM IST

Sania Mirza and Shoaib Malik second chance for marriage: अपने तलाक की अफवाहों के बीच, सानिया और शोएब ने एक साथ एक शो को होस्ट करने की भी घोषणा की है। इसी के बाद से दोनों के फैन्स भ्रमित हो गए हैं। अब रिपोर्ट के मुताबिक कपल ने अलग होने का ख्याल भी छोड़ दिया है।

Sania Mirza and Shoaib Malik: सानिया मिर्जा पिछले कुछ दिनों से पति शोएब मलिक(पाकिस्तानी क्रिकेटर) से अलग होने की खबरों के चलते सुर्खियां बटोर रही हैं। कई पाकिस्तानी मीडिया द्वारा यह दावा किया गया था कि सानिया और शोएब तलाक की ओर बढ़ रहे हैं क्योंकि उनको पति द्वारा चीट किया गया है। इसी के बाद उनके करीबी दोस्त के आधार पर यह दावा भी किया गया है कि उनका आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। लेकिन लगता है अब ये कपल अपनी शादी को दूसरा मौका दे रहा है और इसके पीछे की वजह उनका बेटा इजहान मिर्जा मलिक है।

Sania Mirza and Shoaib Malik

Sania Mirza and Shoaib Malik

अपने तलाक की अफवाहों के बीच, सानिया और शोएब ने एक साथ एक शो को होस्ट करने की भी घोषणा की है। इसी के बाद से दोनों के फैन्स भ्रमित हो गए हैं। अब बॉलीवुड लाइफ के मुताबिक इस कपल ने अपने बेटे इजहान के लिए अलग होने का ख्याल भी छोड़ दिया है। सानिया हमेशा से एक खुशहाल परिवार चाहती थीं और इसलिए उन्हें पता है कि परिवार बनाने के लिए कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। सानिया हमेशा से एक पारिवारिक लड़की रही हैं। वह अपने बेटे इजहान से बेहद प्यार करती हैं और उसे कभी भी किसी चीज की लालसा नहीं रखना चाहती हैं, यही वजह है कि वह उसे खुश करने के लिए अपना 100 फीसदी देती हैं।

End of Feed