मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) के रिलीज का इंतजार फैंस को बेसब्री है। इस फिल्म की कहानी भारतीय सैनिक सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म में विक्की कौशल लीड रोल में है। इस फिल्म पर करीब 2 साल से काम चल रहा है। मेकर्स ने फिल्म की कहानी से लेकर सीन्स को रियल दिखाने के लिए कड़ी मेहनत की है। मेकर्स फिल्म का टीजर 13 अक्टूबर को रिलीज करेंगे। मेकर्स ने प्लान बनाया है कि भारत- पाकिस्तान मैच वाले दिन टीजर रिलीज किया जाएगा।
Vicky Kaushal (credit pic: instagram)
ये भी पढ़ें- आमिर खान ने मेंटल हेल्थ पर की खुलकर बात, बोले- मैं और मेरी बेटी सालों से थेरेपी ले रहे हैं...
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स 13 अक्टूबर को मुंबई में फिल्म के टीजर लॉन्च करेंगे। इस ग्रैंड लॉन्च के जरिए भारत की 5 करोड़ आबादी को टारगेट करने की कोशिश की जाएगी। फिल्म इस साल 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। मेकर्स टीजर लॉन्च के दिन ही फिल्म की बाकी कास्ट को रिवील किया जाएगा।
13 अक्टूबर को रिलीज किया जाएगा सैम बहादुर का टीजर
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म का टीजर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचे। फिल्म का टीजर एक मिनट 26 सेकंड का है। फिल्म में सैम मानेकेशॉ के साहस को दिखाया गया है। मेघना गुलजार को तलवार, राजी और छपाक जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। सैम बहादुर में विक्की के साथ फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा मुख्य भूमिका में हैं।
