बॉलीवुड

Sam Bahadur Box Office Collection Day 5: एनिमल की आंधी में किसी तरह टिके हैं सैम बहादुर के कदम, 5वें दिन बटोरी इतनी कमाई

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 6, 2023, 08:41 AM IST

Sam Bahadur Box Office Collection Day 5 (Early Trends): विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं, फिल्म में विक्की की एक्टिंग की भी जमकर सराहना की जा रही है। हालांकि एनिमल से बॉक्स ऑफिस क्लैश फिल्म को काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है, आइए पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

Image

Sam Bahadur box office collection day 5

Photo : Twitter

Sam Bahadur Box Office Collection Day 5 (Early Trends): विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Sam Bahadur) को जबरदस्त रिव्यू मिल रहे हैं, फिल्म में विक्की की एक्टिंग की भी जमकर सराहना की जा रही है। हालांकि एनिमल (Animal) से बॉक्स ऑफिस क्लैश फिल्म को काफी भारी पड़ता नजर आ रहा है। रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल और विक्की कौशल की मूवी सैम बहादुर को एक ही दिन 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया है। संदीप वांगा रेड्डी की फिल्म को दर्शकों ने पहली पसंद बना लिया है। फिल्म में मौजूद एक्शन दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है। वहीं दूसरी ओर विक्की की सैम बहादुर भी एक जबरदस्त एंटरटेनर मूवी है।

भारतीय इतिहास में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को यह फिल्म काफी पसंद आ रही है। विक्की कौशल के फिल्म में अभिनय को देखने के बाद दर्शक दंग रह गए हैं और एक्टर ने लिए नेशनल अवॉर्ड की डिमांड कर रहे हैं। आइए अब सैम बहादुर के पांचवे दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं।

सैम बहादुर ने पांचवे दिन किया इतना कलेक्शन

विक्की कौशल की फिल्म सैम बहादुर को रणबीर कपूर की एनिमल के साथ टक्कर काफी भारी पड़ती दिख रही है। Sainik इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने पांचवे दिन 3.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। चौथे दिन भी फिल्म का कलेक्शन इतना ही रहा था। जिसके बाद अब मूवी का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 32.55 करोड़ के आसपास पहुंच गया है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article