Salman Khan की Superhero Film से सामांथा OUT!! दिखेगी 45 साल की ये हीरोइन

सलमान खान की सुपरहीरो मूवी के साथ सामंथा रुथ प्रभु का नाम जुड़ा था लेकिन अब बताया जा रहा है कि डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके ने करीना कपूर खान को इस फिल्म में साइन करने का मन बनाया है।

Kareena Joins Salman's The Last Hero: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पिछले काफी दिनों से अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा में हैं। जहां उनकी मातृभूमि बनकर तैयार है, तो वहीं वो साउथ डायरेक्टर वामशी की नई एक्शन एंटरटेनर शुरू कर चुके हैं। इस दोनों फिल्मों के साथ-साथ सलमान खान के पास डायरेक्टर जोड़ी राज एंड डीके की सुपरहीरो मूवी भी है। बीते दिनों खबरें थीं कि इसमें सामंथा रुथ प्रभु दिखाई देंगी, जिनके साथ राज एंड डीके ने बात पक्की कर ली है लेकिन लेटेस्ट रिपोर्ट ने मूवी की कास्टिंग पूरी तरह से बदल दी है। बॉलीवुड हंगामा ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सलमान खान की सुपरहीरो मूवी द लास्ट हीरो में करीना कपूर खान लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई दे सकती हैं। (ये भी पढ़ें: 15 सालों के बाद मिटा 'The Immortals of Meluha' का श्राप)

Salman Khan Superhero Movie Kareena Kapoor Khan Joins the cast

सलमान खान की सुपरहीरो मूवी में करीना कपूर खान की एंट्री, सामंथा रुथ प्रभु हुईं आउट (Image Source: AI/Instagram)

Salman Khan’ की Superhero Film से सामांथा OUT!! दिखेगी 45 साल की ये हीरोइन

The Last Hero में Kareena Kapoor Khan के साथ दिखाई देंगे Salman Khan

एंटरटेनमेंट न्यूज पोर्टल बॉलीवुड हंगामा ने अपनी ताजा रिपोर्ट में जानकारी दी है कि डायरेक्टर राज एंड डीके सलमान खान के साथ अपनी सुपरहीरो मूवी शुरू करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इन दिनों इस मूवी की कहानी लिखी जा रही है और जून के महीने तक मेकर्स इसकी कास्टिंग भी पूरी कर देंगे। मेकर्स चाहते हैं कि वो सलमान खान के साथ किसी यंग एक्ट्रेस को साइन करें ताकि मूवी में फ्रेशनेस बनी रहे लेकिन वो एक्सपीरियंस्ड हीरोइन्स को भी कास्ट करने पर विचार कर रहे हैं। मेकर्स के दिमाग में ये भी है कि दर्शकों को मुख्य जोड़ी अटपटी ना लगे, जिस कारण वो करीना कपूर खान को लेने की सोच रहे हैं। करीना और सलमान ने साथ में कई फिल्मों में काम किया है, जिनमें से ज्यादातर सफल रही हैं। (ये भी पढ़ें: रातों रात गायब हो गई 100 फिल्म पुरानी ये 'डस्की हसीना', कनाडा में बसाया घर...पाल रही है बच्चे)

Salman Khan’ की Superhero Film से सामांथा OUT!! दिखेगी 45 साल की ये हीरोइन

राज एंड डीके और सलमान खान का हाथ मिलाना इंडस्ट्री के लिए चौंका रहा है क्योंकि सलमान खान जिस स्कूल ऑफ फिल्ममेकिंग से आते हैं राज एंड डीके का उससे कोई वास्ता नहीं है। हालांकि बदलते वक्त की जरूरत को सलमान खान समझ रहे हैं और यही कारण है कि वो एक हल्की-फुल्की सुपरहीरो मूवी करने के लिए तैयार हो गए हैं। मेकर्स ने अभी तक किसी हीरोइन को फाइनल नहीं किया है लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा हो सकती है।

End of Feed