बॉलीवुड

मार्किट प्राइस से ज्यादा मिली है Salman Khan को फीस !! भाई Arbaaz Khan ने किया बड़ा खुलासा

Salman Khan's Fees: बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने हाल ही में अपने बड़े भाई और सुपरस्टार सलमान खान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा है। अरबाज ने बताया कि कई बार सलमान खान को उन्होंने मार्किट प्राइस से ज्यादा सैलरी दी है। इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है।

Image

Arbaaz Khan and Salman Khan

Salman Khan's Fees: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) की गिनती इंडस्ट्री के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में होती है। भाईजान को अपनी फिल्मों में कास्ट करने के लिए निर्माताओं को कई बार सोचना पड़ता है। हाल ही में सलमान खान के भाई अरबाज खान (Arbaaz Khan) और सोहेल खान (Sohail Khan) ने भाईजान की फीस को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि सलमान को उनके होम प्रोडक्शन के साथ काम करने के लिए मार्किट प्राइस से ज्यादा रकम दी जाती है। अरबाज और सोहेल के इस खुलासे के बाद हरकोई हैरान है। अरबाज ने खुलासा किया कि वे उन्हें थोड़े ज्यादा पैसे देते हैं।

हाल ही में टाइमआउट विद अंकित से बातचीत में अरबाज खान ने बताया कि वो सेट पर सलमान खान के साथ प्रोफेशनलिज्म बनाए रखते हैं। अरबाज खान ने कहा कि ऐसा इसलिए है ताकि सलमान खान को कभी यह फील ना हो कि फैमिली रिलेशन होने की वजह से उनका फायदा उठाया जा रहा है। अरबाज ने यहां तक कहा कि वे सेट बाकी सेलेब्स की तरह ही सलमान खान का भी सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि सलमान सिर्फ उनके भाई नहीं हैं बल्कि एक एक्टर भी हैं जो समान सम्मान के हकदार हैं।

अरबाज ने आगे कहा कि सलमान खान की हर डिमांड को पूरा करते हैं और प्रोफेशनल रिलेशन बनाए रखते हैं। उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि सलमान खान को मार्किट प्राइस के हिसाब से ही फीस दी जाती है। कई बार तो भाईजान को मार्किट प्राइस से भी ज्यादा सैलरी दी गई है, जिसके बाद प्रोजेक्ट्स के लिए उनकी फीस भी बढ़ गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article